फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED Action: प्रवर्तन निदेशालय ने 'पोंजी' मामले में की छापेमारी; GST धोखाधड़ी मामले में गुजरात में की कार्रवाई

Thu, 17 Oct 2024 07:24 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

ईडी ने आज यूपी के नोएडा में 'पोंजी स्कीम' की आड़ में कई निवेशकों को ठगने का आरोप में एक कंपनी के खिलाफ छापेमारी की है। वहीं ईडी ने गुजरात के गांधीनगर में जीएसटी 'धोखाधड़ी' से जुड़े धन शोधन के एक मामले में गुजरात में कई शहरों में छापेमारी की है।
विज्ञापन
ED - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को नोएडा में पंजीकृत उस कंपनी के खिलाफ छापेमारी की जिस पर 'डेटा कंप्यूटिंग और क्लाउड स्टोरेज' देने वाली 'पोंजी स्कीम' की आड़ में कई निवेशकों को ठगने का आरोप है। 
विज्ञापन


पंजाब, दिल्ली, यूपी और मुंबई में छापेमारी
मामले में आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (एफईएमए) के प्रावधानों के तहत एजेंसी के जालंधर कार्यालय द्वारा 'व्यूनाउ' नामक कंपनी और उसके प्रवर्तकों के करीब 13 परिसरों की तलाशी ली जा रही है जिसमें पंजाब के मोहाली जिले के जीरकपुर, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के नोएडा और गाजियाबाद के साथ-साथ मुंबई के परिसर शामिल हैं।

सूत्रों ने बताया कि ईडी को संदेह है कि कंपनी ने 'क्लाउड स्टोरेज और डेटा कंप्यूटिंग' सेवाएं उपलब्ध कराने के नाम पर निवेशकों को ठगा है। कंपनी और उसके प्रवर्तकों की तरफ से किए गए कुछ विदेशी लेनदेन केंद्रीय जांच एजेंसी की जांच के दायरे में हैं।
विज्ञापन


ED ने GST धोखाधड़ी मामले में गुजरात में छापे मारे
इधर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को माल एवं सेवा कर (जीएसटी) 'धोखाधड़ी' से जुड़े धन शोधन के एक मामले में गुजरात में कई शहरों में छापेमारी की जिसमें राज्य पुलिस ने हाल में एक पत्रकार सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज किए जाने के बाद संघीय एजेंसी ने राजकोट, जूनागढ़, अहमदाबाद, भावनगर और वेरावल शहरों में करीब 23 परिसरों पर छापेमारी की।

मामले में गिरफ्तार 'द हिंदू' के पत्रकार महेश लांगा एक प्रमुख अखबार में काम करते हैं और लांगा से संबंधित परिसरों पर भी छापेमारी की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि ईडी कथित जीएसटी धोखाधड़ी मामले में कई अन्य कंपनियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। जांच एजेंसी मामले में व्यापक साजिश और अपराध के जरिए आय अर्जित करने के आरोपों की जांच कर रही है।

अहमदाबाद पुलिस अपराध शाखा के प्राथमिकी से जुड़ा है मामला
धन शोधन का यह मामला अहमदाबाद पुलिस अपराध शाखा की प्राथमिकी से संबंधित है। अहमदाबाद पुलिस की अपराध शाखा ने एक फरवरी एवं एक मई 2023 के बीच माल की आपूर्ति किए बिना बिल जारी कर जीएसटी के तहत फर्जी 'इनपुट टैक्स क्रेडिट' (आईटीसी) का 'फर्जी' दावा करने वाली एक आरोपी कंपनी ध्रुवी एंटरप्राइज के खिलाफ जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) से शिकायत मिलने के बाद कई व्यक्तियों और संस्थाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

गुजरात की EoU ने 14 जगहों पर की छापेमारी
पुलिस ने मामले के संबंध में महेश लांगा और सात अन्य को गिरफ्तार किया है। महेश लांगा और अन्य के लिए रिमांड आवेदन में पुलिस ने दावा किया कि महेश लांगा अपनी पत्नी और रिश्तेदारों के नाम पर डीए एंटरप्राइज चला रहे थे। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद अपराध शाखा और गुजरात की आर्थिक अपराध शाखा ने राज्य भर में 14 स्थानों पर छापेमारी की। अपराध शाखा के अनुसार, देशभर में 200 से अधिक फर्जी कंपनियां संगठित तरीके से फर्जी 'इनपुट टैक्स क्रेडिट' के जरिए सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचा रही थीं और इन कंपनियों को बनाने के लिए जाली दस्तावेजों और पहचान पत्रों का इस्तेमाल किया गया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें