फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय: चीन तक हो रही इंसान के बालों की तस्करी, ईडी ने पूरे गिरोह का किया पर्दाफाश

Mon, 14 Feb 2022 09:19 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ईडी ने कहा कि उसे सीमापार से हो रहे ऐसे अवैध व्यापार के बारे में तब पता चला, जब वह चीन की सट्टेबाजी से जुड़ी एक मोबाइल एप के अवैध फंड्स को पकड़ने की कोशिश कर रहा था। 
विज्ञापन
बालों की तस्करी से जुड़े मामले में ईडी का बड़ा खुलासा। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को दावा किया कि उसने हवाला और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो इंसानी बालों की तस्करी चीन तक कर रहा था। ईडी ने बताया कि इस गिरोह को पकड़ने के लिए उसने कई जगहों पर छापेमारी की और करीब 139 बैंक अकाउंट्स से हो रहे लेन-देन को रोक दिया। 
विज्ञापन


ईडी ने कहा कि उसे सीमापार से हो रहे ऐसे अवैध व्यापार के बारे में तब पता चला, जब वह चीन की सट्टेबाजी से जुड़ी एक मोबाइल एप के अवैध फंड्स को पकड़ने की कोशिश कर रहा था। एजेंसी ने एक छापेमारी में 1.20 करोड़ रुपये जब्त भी किए थे। 

एजेंसी के बयान के मुताबिक, उसने पहले हैदराबाद पुलिस में एक एफआईआर दर्ज कराई और बाद में 9 और 10 फरवरी को लगातार दो दिन हैदराबाद से लेकर आइजोल और मिजोरम के सीमाई शहर चंपई तक छापेमारी की। इसमें सामने आया कि भारत से लेकर म्यांमार तक इंसानी बालों की तस्करी मिजोरम से जाने वाले अवैध जमीनी मार्ग से की गई। 
विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय ने बताया है कि इससे मिले कैश के एक बड़े हिस्से को अनाधिकृत जरियों से अवैध पेमेंट के लिए इस्तेमाल किया गया। यह पेमेंट भारत में अलग-अलग जगहों पर बाल की तस्करी से लेकर कम कीमत में हुए इनके निर्यात के लिए भी किया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें