फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: PMLA कोर्ट ने ED के दो कर्मचारियों को 28 मार्च तक जांच एजेंसी की हिरासत में भेजा, रिश्वत लेने का आरोप

Fri, 24 Mar 2023 10:43 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

योगेश वागुले और विशाल कुडेकर को ईडी ने बबलू सोनकर से 13,000 रुपये स्वीकार करने के बाद गिरफ्तार किया था। बबलू सोनकर को भी गिरफ्तार कर लिया गया था।  बबलू, सेवा विकास सहकारी (एसवीसी) बैंक के पूर्व अध्यक्ष अमर मूलचंदानी का सहयोगी रहा है। 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई की एक विशेष पीएमएलए अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दो कर्मचारियों को 28 मार्च तक केंद्रीय जांच एजेंसी की हिरासत में भेज दिया है। आरोप है कि इन कर्मचारियों ने धनशोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) के एक आरोपी को गुप्त सूचना देने के लिए उससे रिश्वत मांगी और स्वीकार की। 

विज्ञापन


योगेश वागुले और विशाल कुडेकर को ईडी ने बबलू सोनकर से 13,000 रुपये स्वीकार करने के बाद गिरफ्तार किया था। बबलू सोनकर को भी गिरफ्तार कर लिया गया था।  बबलू, सेवा विकास सहकारी (एसवीसी) बैंक के पूर्व अध्यक्ष अमर मूलचंदानी का सहयोगी रहा है। 

तीनों आरोपियों को विशेष पीएमएलए न्यायाधीश एमजी देशपांडे के समक्ष पेश किया गया, जिन्होंने उन्हें 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया। 

यह भी पढ़ें: ED Action: ईडी ने दिल्ली के शालिमार बाग स्थित एंबियंस टॉवर जब्त की, जानें क्या है पूरा मामला?
विज्ञापन


ईडी की वकील कविता पाटिल ने अदालत को बताया कि रिश्वत ईडी के गुप्त कार्यालय दस्तावेजों को खरीदने के लिए दी गई थी, ताकि मूलचंदानी के खिलाफ मामले में जांच एजेंसी के निष्कर्षों पर कड़ी नजर रखी जा सके। साथ ही उन गवाहों पर नजर रखी जा सके जिन्हें तलब किया जा रहा है और उनसे क्या पता लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन


पाटिल ने बताया कि रिश्वत स्वीकार करने के मामले में ईडी के दो कर्मचारियों को शुक्रवार को 28 मार्च तक केंद्रीय जांच एजेंसी की हिरासत में भेज दिया गया है। बबलू सोनकर ने ईडी से जुड़े एक ड्राइवर को भी 40,000 रुपये की रिश्वत दी थी, जो इस महीने की शुरुआत में पुणे के रोजरी एजुकेशन ग्रुप के विनय अरन्हा को मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में गिरफ्तार किए जाने के दौरान ड्यूटी पर था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें