फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राउड फंडिंग का मामला: बुरी तरह से फंसे ममता के करीबी साकेत गोखले, गुजरात पुलिस के बाद अब ED ने किया गिरफ्तार

Wed, 25 Jan 2023 04:49 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली

सार

ममता बनर्जी के करीबी साकेत गोखले को अहमदाबाद में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत हिरासत में लिया गया था,
विज्ञापन
साकेत गोखले - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के प्रवक्ता और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी साकेत गोखले की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दरअसल, इस बार गोखले को क्राउड फंडिंग से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय(ED) ने भी गिरफ्तार कर लिया है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। बता दें कि इससे पहले गोखले को अहमदाबाद में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत गुजरात पुलिस ने हिरासत में लिया गया था, जहां फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में बंद है।

विज्ञापन


सूत्र ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय उसे स्थानीय अदालत में पेश करेगा और रिमांड मांगेगा। गुजरात पुलिस ने गोखले को 29 दिसंबर को क्राउड फंडिंग में कथित दुरुपयोग के मामले में दिल्ली से गिरफ्तार किया था। इससे पहले दिसंबर में, गुजरात पुलिस ने एक पुल ढहने की त्रासदी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मोरबी यात्रा पर हुए खर्च के बारे में कथित रूप से फर्जी खबर फैलाने के आरोप में उन्हें दो बार गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें