फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED Arrest Jyotipriyo Mullick: भाजपा ने कहा- ममता को चोरों से सहानुभूति; मंत्री बोले- मैं बड़ी साजिश का शिकार

Fri, 27 Oct 2023 10:03 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

अपनी गिरफ्तारी को बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक ने एक षड़यंत्र बताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें एक बड़ी साजिश का शिकार बनाया गया है। 
विज्ञापन
Jyotipriyo Mallick - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में पीडीपी राशन वितरण घोटाले में मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक की गिरफ्तारी पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सुकांत मजुमदार ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बंगाल के मंत्री की गिरफ्तारी को निश्चित बताया है और साथ में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर चोरों का समर्थन करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बंगाल के मंत्री की गिरफ्तारी पर कहा, 'उनकी गिरफ्तारी निश्चित थी।' उन्होंने सीएम पर निशाना साधते हुए कहा, 'ममता बनर्जी को चोरों से सहानुभूति है।'

ज्योतिप्रिय मलिक ने अपनी गिरफ्तारी को बताया षड़यंत्र
अपनी गिरफ्तारी को बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक ने एक षड़यंत्र बताया है। उन्होंने कहा, 'मैं एक बड़ी साजिश का शिकार हूं।' प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार 27 अक्तूबर को ज्योतिप्रिय मलिक को राशन वितरण घोटाले मामले में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोलकाता के ईएसआई अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन




 ज्योतिप्रिय मलिक से 17-18 घंटे की पूछताछ के बाद धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। उन्हें अब स्थानीय अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा, जहां ईडी उनकी हिरासत की मांग करेगी। उनकी गिरफ्तारी से पहले गुरुवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने धमकी दी थी। उन्होंने कहा कि अगर पूछताछ के दौरान मलिक को कुछ भी होता है तो वह पुलिस में शिकायत दर्ज कराएगी। क्योंकि मलिक अस्वस्थ्य हैं और वह कई बीमारियों से भी जूझ रहे हैं। 

केंद्रीय जांच एजेंसी ने गुरुवार को मलिक के परिसर में छापेमारी की थी। उन्होंने उनके कोलकाता के एमहर्स्ट स्ट्रीट के आवास पर भी छापेमारी की। ज्येोतिप्रिय मलिक के ऊपर कोविड लॉकडाउन के समय राशन वितरण के दौरान घोटाला करने का आरोप है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें