फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने कोलकाता पुलिस आयुक्त समेत चार शीर्ष पुलिस अधिकारियों का किया तबादला

Sat, 06 Apr 2019 10:05 AM IST
रचना शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
अनुज शर्मा (फाइल)
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसी) ने शुक्रवार रात को कोलकाता के पुलिस आयुक्त अनुज शर्मा और बिधाननगर के पुलिस आयुक्त ज्ञानवंत सिंह को स्थानांतरित कर दिया।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को ईसी द्वारा लिखे गए एक पत्र में कहा गया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एडीजी डॉ. राजेश कुमार को कोलकाता का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है, जबकि एडीजी और आईजीपी (संचालन) नटराजन रमेश बाबू को बिधाननगर का पुलिस आयुक्त बनाया है। 

         
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग ने बिधाननगर के डीसी (हवाई अड्डा संभाग) अवन्नू रवींद्रनाथ को बीरभूम का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया और थर्ड बटालियन के डीसी केएपी श्रीहरि पांडे को डायमंड हार्बर का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया है।

आयोग के आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाना है और स्थानांतरित अधिकारियों के संबंध में एक अनुपालन रिपोर्ट अगले 24 घंटों के भीतर भेजनी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें