फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस देश में तलाक लेने से पहले करना होगा 30 मिनट का ऑनलाइन कोर्स

Sat, 06 Apr 2019 09:37 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

छोटी-छोटी बातों पर लगातर हो रही तलाकों से परेशान होकर यूरोपीय देश डेनमार्क ने सख्त कानून बनाए हैं। अब डेनमार्क में तलाक के लिए 30 मिनट का ऑनलाइन कोर्स अनिवार्य कर दिया गया है। इसमें कई अहम बुनियादी सवाल हैं, जिन्हें लोग तलाक से पहले अनदेखा करते हैं। यह कोर्स ऑनलाइन और मोबाइल एप पर उपलब्ध करा दिया गया है। 

विज्ञापन


डेनमार्क में तलाक लेना बहुत आसान है। वहां पर सिर्फ 60 डॉलर जमा कराने पर ऑनलाइन आवेदन से हफ्तेभर में तलाक मिल जाता है। जिसकी वजह से छोटी-छोटी बातों पर दंपती तलाक ले रहे हैं और ये संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। 2015 में यहां 15 हजार से ज्यादा तलाक हुए। डेनमार्क में तलाक दर 46.5% है। यानी 100 शादियों में से करीब 46 टूट रही हैं। यह यूरोप में सबसे ज्यादा है।

टूटती शादियों की वजह से और बच्चों के भविष्य को देखते हुए सरकार ने नए और सक्त कानून बनाए हैं। अब तलाक के दौरान 3 माह का समय आपसी सुलह-सफाई के लिए भी दिया जाएगा। तलाक अर्जी के दौरान दंपती को सरकारी ऑब्जर्वर भी दिया जाएगा। अगर दंपती ने यह कोर्स पूरा नहीं किया, तो उनका तलाक अवैध माना जाएगा। ये कानून 1 अप्रैल से लागू कर दिया गया है। 
विज्ञापन


बता दें कि इस मॉड्यूल को कोपेनहेगन विश्विद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा तैयार किया गया है। इस ऑनलाइन कोर्स में 17 मॉड्यूल हैं जो संभावित विवाद वाले क्षेत्रों में कई तरह के उपाय बताते हैं। इस मॉड्यूल में शादी बचाने और जिम्मेदारियों के बारे में बताया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें