फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल की जगह मुख्यमंत्री का कार्यक्रम दिखाने पर दूरदर्शन को नोटिस

Tue, 31 Jan 2017 12:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के अवसर पर पंजाब में राज्यपाल के कार्यक्रम की बजाय मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का कार्यक्रम दिखाना दूरदर्शन को भारी पड़ सकता है। इसे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए चुनाव आयोग ने दूरदर्शन को नोटिस भेज दिया है। मामले में आयोग ने जांच के आदेश भी दिए हैं। 
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार आयोग के सूत्रों ने बताया कि मोहाली में गणतंत्र दिवस के जिस कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने शिरकत की थी उसे दूरदर्शन ने राष्ट्रीय कवरेज देते हुए देशभर में दिखाया, जबकि उसी दौरान पटियाला में चल रहे राज्यपाल के कार्यक्रम को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया।

आयोग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चुनावों को देखते राजनीतिक हस्तियों के कार्यक्रमों के संबंध में सख्त निर्देश जारी किए गए हैं उसके बावजूद भी एक मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को इतनी प्रमुखता दी गई, जबकि राज्यपाल के कार्यक्रम को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

राज्यपाल को नजरअंदाज कर दूरदर्शन ने दिखाया था बादल का कार्यक्रम

इस संबंध में दूरदर्शन के महानिदेशक को खत लिखकर जानकारी मांगी गई है कि ऐसे क्या कारण रहे कि दूरदर्शन ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को एकतरफा कवरेज दी।

आयोग के अधिकारियों के अनुसार गणतंत्र दिवस के अवसर पर हमेशा से ही राज्यपाल के कार्यक्रमों को प्रमुखता दी जाती है चाहे इस दौरान मुख्यमंत्री का कोई कार्यक्रम क्यों न चल रहा हो।

इस तरह के कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री को प्रमुखता दिए जाने से उनके प्रचार को बढ़ावा मिलता है। हमारा प्रयास है कि अगर यह अनजाने में किया गया है तो इसकी तरफ ध्यान दिलाया जाए और अगर यह जानबूझकर किया गया है तो इस पर लगाम लगाई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें