फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरी गुजरात के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके, 4.3 रही तीव्रता

Thu, 06 Jun 2019 03:32 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amarujala
विज्ञापन
उत्तरी गुजरात के बनासकांठा और उसके आसपास के जिलों में बुधवार रात को 4.3 तीव्रता के भूंकप के झटके महसूस किए गए। जान - माल के हानि की अब तक कोई सूचना नहीं है।  गांधीनगर के इंस्टीट्यूट ऑफ सिस्मोलॉजिकल रिसर्च की ओर से जारी आंकड़ों में कहा गया है कि भूकंप के झटके रात 10 बजकर 31 मिनट पर आए। 
विज्ञापन


भूंकप का केंद्र बनासकांठा जिले के पालनपुर शहर के 31 किलोमीटर उत्तर पूर्व में था।  भूकंप के झटके महसूस होने के बाद बनासकांठा , मेहसाणा और साबरकांठा में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। 

अहमदाबाद के कुछ हिस्सों में भी भूंकप के हल्के - फुल्के झटके महसूस किए गए हैं। स्टेट कंट्रोल रूम ने कहा कि संपत्ति के नुकसान या किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें