फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake: कनार्टक के विजयपुर व महाराष्ट्र के सोलापुर में भूकंप, 4.4 तीव्रता के झटके महसूस किए गए

Sat, 09 Jul 2022 12:30 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, बेंगलुरु

सार

भूकंप का केंद्र कन्नूर से 2.3 किलोमीटर दूर उत्तर-पूर्व में था। यह इलाका महाराष्ट्र व कर्नाटक के सीमावर्ती क्षेत्रों में आता है।
विज्ञापन
कर्नाटक के विजयपुर में भूकंप के हल्के झटके - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के विजयपुर और महाराष्ट्र के सोलापुर में आज सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्कैल पर इनकी तीव्रता 4.4 आंकी गई। इन झटकों के चलते लोगों में दहशत फैल गई।

विज्ञापन


कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र (KSNDMC) ने यह जानकारी दी। ये झटके आज सुबह 6 बजकर 22 मिनट पर पर आए। केएसएनडीएमसी के निदेशक मनोज राजन ने कहा बताया कि भूकंप का केंद्र कन्नूर से 2.3 किलोमीटर दूर उत्तर-पूर्व में था। यह इलाका महाराष्ट्र व कर्नाटक के सीमावर्ती क्षेत्रों में आता है। भूकंप की तीव्रता मध्यम थी। ऐसे झटके इसके केंद्र से 30-40 किलोमीटर की दूरी तक महसूस किए जा सकते हैं। 

राजन ने कहा कि इस प्रकार के भूकंप से स्थानीय समुदाय को कोई नुकसान नहीं होगा क्योंकि यह मध्यम है। हालांकि, इसके बाद भी कंपन महसूस हो सकते हैं। इस क्षेत्र का भूकंपीय क्षेत्र-3 में पड़ता है। यह क्षेत्र टेक्टोनिक चट्टानों के अनुसार किसी भी तरह के संरचनात्मक असंतुलन से रहित है। झटकों की तीव्रता मध्यम है, इसलिए इससे घबराने की जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोलापुर में भी झटका महसूस किया
महाराष्ट्र के सोलापुर में भी झटके महसूस किए गए। लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए। घरों में उन्हें कुर्सियां व मेज आदि हिलते नजर आए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें