फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake: भारत मदद के लिए आगे आया, यांगून पहुंची राहत सामग्री; पीएम मोदी ने म्यांमार के जनरल से की बात

Sat, 29 Mar 2025 01:48 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

India Help Myanmar : म्यांमार और थाईलैंड में शुक्रवार को आए भूकंप ने भयंकर तबाही मचाई। अकेले म्यांमार में भूकंप में एक हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। थाईलैंड में भी हालात कुछ ऐसे ही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने म्यांमार से जनरल से बात की।
विज्ञापन
1 of 6
राहत सामग्री लेकर म्यांमार पहुंचा भारतीय वायुसेना का विमान। - फोटो : एक्स/@DrSJaishankar
भूकंप से प्रभावित म्यांमार की मदद के लिए भारत आगे आया है। भारत ने ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत राहत सामग्री भेजी है। वायुसेना का विमान सी-130 जे करीब 15 टन राहत सामग्री लेकर यांगून पहुंच गया है। इसमें टेंट, कंबल, स्लीपिंग बैग, खाने के पैकेट, स्वच्छता किट, जनरेटर और आवश्यक दवाएं भेजी गईं हैं। वहीं पीएम मोदी ने म्यांमार के जनरल से बात की है। 
 
विज्ञापन

2 of 6
भारत ने म्यांमार को भेजी राहत सामग्री। - फोटो : PTI
म्यांमार और थाईलैंड में शुक्रवार को आए भूकंप ने भयंकर तबाही मचाई। अकेले म्यांमार में भूकंप में एक हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। सैकड़ों लोग लापता हैं। वहीं इस भूकंप में अभी तक 1500 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। राहत-बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। भारत ने भी पड़ोसी देश म्यांमार की मदद का एलान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने म्यांमार की हर संभव सहायता करने की बात कही थी।



पीएम मोदी ने म्यांमार के जनरल से की बात
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि म्यांमार के वरिष्ठ जनरल महामहिम मिन आंग ह्लाइंग से बात की। विनाशकारी भूकंप में हुई मौतों पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। एक करीबी दोस्त और पड़ोसी के रूप में भारत इस कठिन समय में म्यांमार के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है। ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत आपदा राहत सामग्री, मानवीय सहायता, खोज और बचाव दल को प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
भारत ने म्यांमार को भेजी मदद। - फोटो : PTI
म्यांमार को सौंपी राहत सामग्री
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर लिखा कि भारत भीषण भूकंप से प्रभावित म्यांमार के लोगों की सहायता के लिए आगे आकर कार्य कर रहा है। ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत टेंट, कंबल, स्लीपिंग बैग, भोजन के पैकेट, स्वच्छता किट, जनरेटर और आवश्यक दवाओं सहित 15 टन राहत सामग्री की हमारी पहली खेप यांगून पहुंच गई है।  राहत सामग्री म्यांमार पक्ष को सौंपी जा रही है।
 

4 of 6
म्यांमार पहुंची भारत की मदद - फोटो : PTI
इससे पहले एक्स पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत ने म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप और पड़ोसी थाईलैंड में आए भूंकप के बाद म्यांमार के लोगों के लिए तत्काल मानवीय सहायता की पहली खेप भेजी है। इस उड़ान के साथ एक बचाव दल के साथ-साथ एक चिकित्सा दल भी है। भारत घटनाक्रम पर नजर रखना जारी रखेगा और आगे और सहायता भेजी जाएगी।
विज्ञापन

5 of 6
भारत म्यांमार मदद - फोटो : PTI
वहीं म्यांमार स्थित भारतीय दूतावास ने कहा कि वह म्यांमार के अधिकारियों के साथ भारत से सहायता एवं राहत सामग्री की शीघ्र आपूर्ति के लिए समन्वय कर रहा है। भारतीय दूतावास ने एक्स पर लिखा कि विनाशकारी भूकंप के बाद हम म्यांमार के अधिकारियों के साथ भारत से सहायता और राहत सामग्री की त्वरित डिलीवरी का समन्वय कर रहे हैं। हम भारतीय समुदाय के साथ भी लगातार संपर्क में हैं। जरूरतमंद भारतीय नागरिकों के लिए हमारा आपातकालीन नंबर +95-95419602 है। 

ये भी पढ़ें: म्यांमार पर चौतरफा मार... भूकंप के अलावा गृहयुद्ध, भुखमरी बड़ी चुनौती; सेहत के मोर्चे पर भी संघर्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
म्यांमार पहुंची भारतीय मदद। - फोटो : PTI
पीएम मोदी ने जताई थी चिंता
म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिंता जताई थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था कि म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप के बाद की स्थिति से चिंतित हूं। सभी की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं। भारत हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है। हमने अपने अधिकारियों को तैयार रहने को कहा है। साथ ही विदेश मंत्रालय से म्यांमार और थाईलैंड की सरकारों के साथ संपर्क में रहने को कहा है।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें