फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake In Meghalaya: मेघालय के तुरा में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.0 थी तीव्रता

Mon, 13 Jun 2022 07:54 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तुरा

सार

मेघालय के तुरा में सोमवार सुबह चार बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर पूर्वी राज्य मेघालय के तुरा में सोमवार सुबह 6.32 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.0 आंकी गई। भूकंप के कारण किसी तरह की जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। वहीं इससे पहले रविवार रात को चेरापूंजी में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।  नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 आंकी गई थी।  भूकंप भारतीय समयानुसार रात के 8 बजकर 37 मिनट पर आया था और यह सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में आया था। हालांकि, इस दौरान भी किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

विज्ञापन


जानें क्यों आता है भूकंप?
धरती मुख्य तौर पर चार परतों से बनी होती हैं। इनर कोर, आउटर कोर, मैनटल और क्रस्ट। क्रस्ट और ऊपरी मैन्टल कोर को लिथोस्फेयर कहते हैं। ये 50 किलोमीटर की मोटी परत कई वर्गों में बंटी हुई है जिसे टैकटोनिक प्लेट्स कहते हैं। ये टैकटोनिक प्लेट्स अपनी जगह पर  कंपन करती रहती हैं और जब इस प्लेट में बहुत ज्यादा कंपन हो जाती हैं, तो भूकंप महसूस होता है।

जानिए भूकंप के केंद्र और तीव्रता का क्या मतलब है?
भूकंप का केंद्र वह स्थान होता है जिसके ठीक नीचे प्लेटों में हलचल से धरती हिलने लगती है। इस स्थान पर या इसके आसपास के क्षेत्रों में भूकंप का असर ज्यादा होता है। अगर रिक्टर स्केल पर 7 या इससे अधिक की तीव्रता वाला भूकंप है तो आसपास के 40 किमी के दायरे में झटका तेज होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें