फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंप: असम के सोनितपुर-गुवाहाटी-तेजपुर में 6.4 तीव्रता के तेज झटके, बंगाल-बिहार में भी दहशत

Wed, 28 Apr 2021 08:24 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

भूकंप के झटके सुबह 7:51 बजे महसूस किए गए। इस दौरान सोनितपुर में 6.4 मैग्निट्यूड तीव्रता दर्ज की गई।
विज्ञापन
असम में भूकंप के तेज झटके - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के गुवाहाटी में बुधवार (28 अप्रैल) सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। वहीं, तेजपुर और सोनितपुर में भी भूकंप के झटके लगने की जानकारी मिली है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मैग्निट्यूड मापी गई। इस दौरान दहशत में लोग घरों से बाहर निकल आए और अफरातफरी मच गई। 

विज्ञापन


गुवाहाटी समेत कई इलाकों में लगे झटके
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी से मिली जानकारी के मुताबिक, भूकंप के झटके सुबह 7:51 बजे महसूस किए गए। इस दौरान सोनितपुर में 6.4 मैग्निट्यूड तीव्रता दर्ज की गई। बताया जा रहा है कि गुवाहाटी और तेजपुर में भी भूकंप के तेज झटके लगे। भूकंप आने की जानकारी मिलते ही लोगों में दहशत फैल गई। वे अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। वहीं, काफी देर तक अफरातफरी मची रही।
 
कई जगह ढही दीवार, भारी नुकसान
बताया जा रहा है कि भूकंप के तेज झटकों की वजह से कई इलाकों में दीवारें ढह गईं। वहीं, कई जगह पेड़ भी धराशायी हो गए। भूकंप के कारण काफी नुकसान होने की जानकारी भी मिल रही है। इसके अलावा उत्तर बंगाल और बिहार के कुछ इलाकों में भी भूकंप के झटके लगने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन





सीएम सोनोवाल ने कही यह बात
असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भूकंप आने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मैं हर नागरिक के सुरक्षित होने की प्रार्थना करता हूं। साथ ही, सभी लोगों से सुरक्षित रहने की अपील करता हूं। राज्य के सभी जिलों से अपडेट्स लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें