फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से कांपा गुजरात का कच्छ, हरियाणा के झज्जर में भी हिली धरती

Sat, 02 Sep 2023 12:51 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, नई दिल्ली

सार

एनसीएस के मुताबिक, कच्छ के दुधई में रात 8:45 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र दुधई से 15 किमी दूर था। भूकंप के कारण बड़ी संख्या में लोग घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन
Earthquake - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के कच्छ में शुक्रवार रात को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। वहीं, हरियाणा के झज्जर में भी शुक्रवार दोपहर भूकंप के झटके लगे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के मुताबिक झज्जर में भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.3 आंकी गई, जबकि कच्छ में इसकी तीव्रता 4.5 रही। झज्जर में दोपहर 12:29 बजे आए भूकंप का केंद्र आठ किमी जमीन के नीचे था।

विज्ञापन


एनसीएस के मुताबिक, कच्छ के दुधई में रात 8:45 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र दुधई से 15 किमी दूर था। भूकंप के कारण बड़ी संख्या में लोग घरों से बाहर निकल आए। दुधई में गुरुवार रात 12:18 बजे भी 3.2 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था। कहीं से किसी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें