दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूंकप की तीव्रता 4.0 मापी गई है। रविवार दोपहर करीब 3 बजकर 37 मिनट पर झटके महसूस किए गए।
विज्ञापन
भूकंप का केंद्र हरियाणा के सोनीपत में था। सोनीपत, झज्जर, रोहतक, नारनौल में भूकंप ने लोगों ने डराया। झटके आने पर लोग घर-ऑफिस से आनन-फानन में बाहर आ गए।