चंद्रयान-2 ने भेजी धरती की पहली तस्वीर
- फोटो : ANI
चंद्रयान-2 ने चांद की तरफ एक और कदम बढ़ाते हुए शुक्रवार को सफलतापूर्वक धरती की चौथी कक्षा में प्रवेश कर गया। इसरो ने बताया कि चंद्रयान-2 लगातार पृथ्वी की कक्षा से आगे बढ़ रहा है और 2 अगस्त को दोपहर दो से तीन बजे के बीच इसने चौथी बार कक्षा में बदलाव किया। अभी तक की सारी गतिविधियां सामान्य हैं और चार दिन बाद 6 अगस्त को यह धरती की अगली कक्षा में प्रवेश कर जाएगा।