फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SCO Meeting: जयशंकर आज एससीओ बैठक में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, व्यापार-अर्थव्यवस्था पर होगा फोकस

Tue, 01 Nov 2022 01:09 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

विदेश मंत्रालय ने बताया कि बैठक में एससीओ के सदस्य देश, पर्यवेक्षक देश, एससीओ महासचिव और एससीओ क्षेत्रीय आतंकवाद रोधी ढांचे (रैट्स) के कार्यकारी निदेशक शामिल होंगे। बैठक में तुर्कमेनिस्तान और अन्य आमंत्रित अतिथियों के शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री एस जयशंकर मंगलवार को शंघाई सहयोग संगठन के शासनाध्यक्षों की परिषद (सीएचजी) की 21वीं बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह बैठक वर्चुअल प्रारूप में होगी। सीएचजी बैठक सालाना आधार पर आयोजित की जाती है, सामान्य तौर पर इसमें सदस्य देशों के विदेश मंत्री भाग लेते हैं। इसका प्रमुख फोकस सदस्य राष्ट्रों के व्यापार और अर्थव्यवस्था पर केंद्रित होता है। बैठक में सगंठन के वार्षिक बजट को मंजूरी दी जाएगी।

विज्ञापन


इस बारे में विदेश मंत्रालय ने बताया कि बैठक में एससीओ के सदस्य देश, पर्यवेक्षक देश, एससीओ महासचिव और एससीओ क्षेत्रीय आतंकवाद रोधी ढांचे (रैट्स) के कार्यकारी निदेशक शामिल होंगे। बैठक में तुर्कमेनिस्तान और अन्य आमंत्रित अतिथियों के शामिल होने की उम्मीद है।

2001 में हुई थी स्थापना
शंघाई सहयोग सगंठन (एससीओ) की स्थापना 2001 में शंघाई में रूस, चीन, किर्गिज गणराज्य, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान के राष्ट्राध्यक्षों ने एक शिखर सम्मेलन में की थी। इन वर्षों में यह दुनिया के सबसे बड़े अंतर-क्षेत्रीय अंतरराष्ट्रीय संगठनों में से एक के रूप में उभरा है। 2017 में भारत और पाकिस्तान इसके स्थायी सदस्य बने थे।
विज्ञापन


पिछले माह हुआ था शिखर सम्मेलन
वार्षिक एससीओ शिखर सम्मेलन पिछले महीने उज्बेकिस्तान के शहर समरकंद में हुआ था। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और समूह के अन्य नेताओं ने भाग लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें