फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India–Canada Relation: नए सिरे से शुरू होगा भारत-कनाडा का रिश्ता, जयशंकर ने पहली बार अनीता आंनद से की बातचीत

Mon, 26 May 2025 01:51 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विदेश मंत्री एस जयशंकर और कनाडा की नई विदेश मंत्री अनीता आनंद ने फोन पर पहली बार बात की। दोनों नेताओं ने भारत-कनाडा संबंधों को मजबूत करने और आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। साथ ही दोनों नेताओं ने रिश्तों में सुधार की उम्मीद भी जताई।
विज्ञापन
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और कनाडा के विदेश मंत्री अनीता आनंद - फोटो : PTI/ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और कनाडा के रिश्तों में लंबे समय से चली आ रही तनातनी के बीच अब सुधार के संकेत नजर आ रहे हैं। रविवार को भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और कनाडा की नई विदेश मंत्री अनीता आनंद के बीच पहली बार फोन पर बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने आर्थिक सहयोग बढ़ाने और आपसी प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। इस बात की जानकारी एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी। 

विज्ञापन


जहां जयशंकर ने कहा कि कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद के साथ टेलीफोन पर अच्छी बातचीत हुई। इस दौरान  भारत-कनाडा संबंधों की संभावनाओं पर चर्चा की। साथ ही जयशंकर ने सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं भी दीं। वहीं, अनीता आनंद ने जवाब में कहा कि भारत-कनाडा संबंधों को मजबूत करने, आर्थिक सहयोग को गहरा करने और साझा प्राथमिकताओं पर आगे बढ़ने को लेकर आज जयशंकर जी से उपयोगी चर्चा हुई। आगे भी सहयोग की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें:- All Party Delegation: स्लोवेनिया के दौरे पर पहुंची कनिमोझी की टीम; सांसदों के साथ गुयाना पहुंचे शशि थरूर
विज्ञापन


ट्रूडो के जाने के बाद रिश्तों में बदलाव की उम्मीद
बता दें कि अनीता आनंद को इस महीने की शुरुआत में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की नई कैबिनेट में विदेश मंत्री नियुक्त किया गया। कार्नी की पार्टी ने हाल ही में हुए चुनावों में जीत दर्ज की थी। अनीता आनंद पहले कनाडा की रक्षा मंत्री और विज्ञान मंत्री जैसे पदों पर काम कर चुकी हैं।

भारत-कनाडा रिश्ता में गिरावट कैसे?
भारत और कनाडा के रिश्ते तब बिगड़ गए थे जब सितंबर 2023 में प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया था। भारत ने इन आरोपों को "बेबुनियाद और गलत"बताया था। इसके बाद दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों में गिरावट आई और एक-दूसरे के कई राजनयिकों को देश छोड़ने के लिए कहा गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Axiom-4: अंतरिक्ष मिशन से पहले क्वारंटीन हुए शुभांशु शुक्ला और उनके तीनों साथी, आठ जून को US से होगी लॉन्चिंग

अब ट्रूडो के सत्ता से बाहर होने और अनीता आनंद के विदेश मंत्री बनने के बाद दोनों देशों के बीच संबंध सुधारने की उम्मीद जताई जा रही है। भारत पहले ही कह चुका है कि वह कनाडा के साथ विश्वास और संवेदनशीलता के आधार पर रिश्ते फिर से बनाने को तैयार है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें