फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaishankar: जयशंकर ने ब्रिटिश विदेश मंत्री से बात की, पूर्व अमेरिकी रक्षा सचिव के निधन पर शोक जताया

Tue, 25 Oct 2022 10:58 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जयशंकर ने मंगलवार को पूर्व अमेरिकी रक्षा सचिव ऐश कार्टर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों का प्रबल समर्थक बताया। 68 वर्षीय कार्टर ने ओबामा प्रशासन के अंतिम दो वर्षों में रक्षा सचिव के रूप में कार्य किया।
विज्ञापन
Dr. S.Jaishankar, Ash Carter - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को अपने ब्रिटिश समकक्ष जेम्स क्लेवरली से बात की। दोनों के बीच यह बातचीत ऐसे वक्त हुई, जब ऋषि सुनक ने मंगलवार को ही ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया है। सुनक की ओर से किए गए मंत्रिमंडल फेरबदल में क्लेवरली को विदेश मंत्री बना रहने दिया गया है।

विज्ञापन


जयशंकर ने अपने ट्वीट में कहा कि उन्होंने अपने ब्रिटिश समकक्ष के साथ चर्चा के दौरान आतंकवाद से मुकाबला, द्विपक्षीय संबंध और यूक्रेन संघर्ष के बारे में चर्चा की। वहीं, क्लेवरली ने कहा कि आज भारत के विदेश मंत्री जयशंकर से बात करना काफी अच्छा रहा। हमने रूस-यूक्रेन संकट के बारे में चर्चा की।

वहीं, जयशंकर ने मंगलवार को पूर्व अमेरिकी रक्षा सचिव ऐश कार्टर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों का प्रबल समर्थक बताया। 68 वर्षीय कार्टर ने ओबामा प्रशासन के अंतिम दो वर्षों में रक्षा सचिव के रूप में कार्य किया।
विज्ञापन


उनके परिवार के अनुसार, बोस्टन में सोमवार रात अचानक हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। जयशंकर ने ट्वीट किया कि अमेरिका के पूर्व रक्षा सचिव ऐश कार्टर के निधन के बारे में जानकर गहरा सदमा लगा। उन्होंने कहा कि उनके साथ काम करना बहुत अच्छा था और हमारे रक्षा संबंधों के प्रबल समर्थक थे। वह एक वैश्विक रणनीतिकार भी थे, जो हमेशा विचारोत्तेजक थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें