फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amit Shah: साइबर अपराध के मामलों में दर्ज होगी ई-जीरो एफआईआर, अमित शाह बोले- जल्द पकड़े जा सकेंगे अपराधी

Mon, 19 May 2025 08:09 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय गृह मंत्री ने अमित शाह ने भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र में पायलट परियोजना शुरू की। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था के तहत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) और हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दर्ज होने वाली 10 लाख रुपये से अधिक के साइबर अपराध की शिकायत ऑटोमैटिक एफआईआर में बदल जाएगी।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर अपराध पर शिकंजा कसने के लिए सरकार ने नई पहल की है। सरकार ने नई ई-जीरो एफआईआर की शुरुआत की है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) में दिल्ली के लिए पायलट परियोजना के तौर पर इसकी शुरुआत की। उन्होंने कहा कि इससे अपराधियों को पकड़ने में तेजी आएगी।

विज्ञापन




केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि नई व्यवस्था के तहत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) और हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दर्ज होने वाली 10 लाख रुपये से अधिक के साइबर अपराध की शिकायत ऑटोमैटिक एफआईआर में बदल जाएगी। यह पहल जल्द ही पूरे देश में लागू की जाएगी।

ये भी पढ़ें: '30 लाख सैनिकों के पीछे 150 करोड़ हिंदुस्तानी...', BJP ने ऑपरेशन सिंदूर पर जारी किया नया गाना
विज्ञापन


अमित शाह ने 'एक्स' पर लिखा कि दिल्ली के लिए पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की गई नई प्रणाली एनसीआरपी या 1930 पर दर्ज साइबर वित्तीय अपराधों को स्वचालित रूप से एफआईआर में बदल देगी, शुरुआत में 10 लाख रुपये की सीमा से ऊपर के अपराधों के लिए यह व्यवस्था की गई है। नई प्रणाली साइबर अपराधियों पर तेजी से कार्रवाई करते हुए जांच को आगे बढ़ाएगी। इसे जल्द ही पूरे देश में विस्तारित किया जाएगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:इन्फ्लुएंसर से छात्र, व्यापारी से गार्ड तक; भारत में कैसे PAK के लिए जारी थी जासूसी, क्या था तरीका?

गृह मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार साइबर-सुरक्षित भारत के निर्माण के लिए साइबर सुरक्षा ग्रिड को मजबूत कर रही है। I4C की स्थापना गृह मंत्रालय ने नई दिल्ली में की थी। ताकि कानून प्रवर्तन एजेंसियों को समन्वित और व्यापक तरीके से साइबर अपराध से निपटने के लिए एक ढांचा और पारिस्थितिकी तंत्र प्रदान किया जा सके। I4C को देश में साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए नोडल विभाग बनाया गया है। यह साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करता है। 

संबंधित वीडियो
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें