फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-कॉमर्स कंपनियों ने पांच दिन के त्योहारी सीजन सेल में किया 15,000 करोड़ का कारोबार

Wed, 17 Oct 2018 06:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय ई-कॉमर्स कंपनियों ने पांच दिन की त्योहारी सीजन सेल में 1,500 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। पिछले साल त्योहारी सीजन सेल में इन कंपनियों ने 10,325 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इस लिहाज से पिछले साल के मुकाबले कंपनियों की बिक्री में 64 फीसदी की तेजी देखी गई है। अमेजन इंडिया और फ्लिपकार्ट जैसी दिग्गज कंपनियों की मानें तो स्मार्टफोन, बड़े उपकरण और फैशन श्रेणी में शानदार बिक्री दर्ज की गई है।

विज्ञापन



रेड सीर कंसल्टिंग की रिपोर्ट में कहा गया है कि ई-कॉमर्स इंडस्ट्री में पिछले साल के मुकाबले ऊंची वृद्धि दर्ज की गई है। इसी कारण ई-कॉमर्स कंपनियों ने पांच दिन के त्योहारी सीजन सेल में बेहतर प्रदर्शन कर 15,000 करोड़ रुपये की बिक्री का आंकड़ा पार किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरी श्रेणी के शहरों से खरीदारी बढ़ना भी अच्छी बिक्री का कारण है। इसके अलावा सस्ती कीमतों और लॉयल्टी योजनाओं की वजह से भी बिक्री में इजाफा हुआ है। 

अमेजन ने पहले 36 घंटे में ही पार किया पिछले साल का आंकड़ा

अमेजन इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट और भारत में प्रमुख अमित अग्रवाल ने कहा कि त्योहारी सीजन सेल के दौरान पहले 36 घंटे में ही पिछले साल दर्ज बिक्री का आंकड़ा पार हो गया। लगभग सभी श्रेणियों में अमेजन की बिक्री उम्मीद से अधिक रही। उन्होंने बताया कि हाल ही में लांच हुई हिंदी वेबसाइट पर नॉन सेल सीजन के मुकाबले इस त्योहारी सीजन सेल 2.4 गुना नये ग्राहकों ने खरीदारी की।

80 फीसदी से अधिक नए ग्राहक छोटे शहरों से
अमित का कहना है कि पांच दिनी त्योहारी सीजन सेल के दौरान 80 फीसदी से अधिक नए ग्राहक छोटे शहरों से आए। उन्होंने बताया कि हम देश में जिन पिन कोड पर सेवाएं देते हैं, वहां से सिर्फ चार दिन में 99 फीसदी ऑर्डर मिले। अमित के मुताबिक, फैशन श्रेणी में सबसे ज्यादा 63 फीसदी ऑर्डर छोटे शहरों से मिले। वहीं, हर तीन में से दो उपभोक्ताओं ने खरीदारी के लिए एक्सचेंज, ईएमआई और बैंक ऑफर का इस्तेमाल किया। 
 

फ्लिपकार्ट ने सेट किया नया बेंचमार्क

अमेजन की प्रमुख प्रतिद्वंद्वी कंपनी फ्लिपकार्ट ने दावा किया कि पांच दिनी बिग बिलियन डे सेल ने मौजूदा सभी रिकॉर्ड को ध्वस्त कर पूरे भारतीय खुदरा उद्योग के लिए एक नया बेंचमार्क सेट किया है। इस दौरान कुल बिक्री में फ्लिपकार्ट की हिस्सेदारी 70 फीसदी रही। 

वहीं, पिछले साल के मुकाबले इसकी कुल बिक्री में 80 फीसदी का इजाफा देखने को मिला। वालमार्ट की अधिग्रहण वाली फ्लिपकार्ट का दावा है कि कुल फैशन बाजार में उसकी हिस्सेदारी 85 फीसदी रही। साथ ही एक दिन में 2.5 करोड़ लोग उसके एप पर आए। 
विज्ञापन

पेटीएम मॉल ने बेचे 1.2 करोड़ उत्पाद

पेटीएम मॉल के मुताबिक, पांच दिनी सेल के दौरान उसने करीब 1.2 करोड़ उत्पाद बेचे। वहीं, इस दौरान शॉपक्लूज के ऑर्डरों का आंकड़ा 15 लाख को पार कर गया। कंपनी ने कहा कि उसे 75 फीसदी ऑर्डर तीसरी और चौथी श्रेणी के शहरों से मिले। 

मुख्य रूप से उसे कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, असम, गुजरात और पंजाब के छोटे शहरों से आर्डर मिले। स्नैपडील के अनुसार, उसको मिले ऑर्डरों में से 38 फीसदी नए खरीदारों से आए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें