फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल : अंतरधार्मिक विवाह पर राजनीतिक विवाद, लव जिहाद का लगाया आरोप

Thu, 14 Apr 2022 05:20 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, कोझिकोड।

सार

सऊदी अरब में नर्स ज्योत्सना मेरी जोसेफ के रिश्तेदारों ने ‘लव जिहाद’ का आरोप लगाया है। जोसेफ ने परिवार की मर्जी के बिना डीवाईएफआई के मुस्लिम कार्यकर्ता शेजिन से विवाह किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल में सत्तारूढ़ माकपा की युवा इकाई डीवाईएफआई के एक मुस्लिम कार्यकर्ता की ईसाई युवती से विवाह के बाद राजनीतिक विवाद छिड़ गया है। युवती के रिश्तेदारों ने ‘लव जिहाद’ का आरोप लगाया है। वहीं, वाम दल के एक वरिष्ठ नेता ने इस आरोप का समर्थन किया था। हालांकि, बाद में उन्होंने अपना बयान वापस ले लिया। 

विज्ञापन


माकपा ने बुधवार को स्पष्ट किया कि अंतर धार्मिक विवाह में अस्वाभाविक कुछ भी नहीं है और ‘लव जिहाद’ का अभियान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने चला रखा है। सऊदी अरब में नर्स ज्योत्सना मेरी जोसेफ के रिश्तेदारों ने ‘लव जिहाद’ का आरोप लगाया है।

जोसेफ ने परिवार की मर्जी के बिना डीवाईएफआई के मुस्लिम कार्यकर्ता शेजिन से विवाह किया था। घटना के सिलसिले में कथित ‘लव जिहाद’ के खिलाफ तिरुवंबाडी में नन सहित ईसाई समुदाय के एक वर्ग ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


माकपा जिला सचिवालय सदस्य और पूर्व विधायक जॉर्ज एम थॉमस ने मंगलवार को बयान जारी कर लव जिहाद के आरोपों का समर्थन किया, जिसके चलते विवाद और बढ़ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें