फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून सत्र: पीएम मोदी का कांग्रेस पर प्रहार: हर जगह खत्म हो रही कांग्रेस, लेकिन उसे खुद से ज्यादा भाजपा की चिंता

Tue, 20 Jul 2021 12:03 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

संसद में मानसून सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा नेताओं से जमनी स्तर पर ज्यादा से ज्यादा काम करने को कहा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद के मानसून सत्र का पहला दिन सोमवार (19 जुलाई) को शुरू हुआ जो कि काफी हंगामेदार रहा। 13 अगस्त तक चलने वाले मानसून सत्र के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के संसदीय दल को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए अपने सभी नेताओं से कहा कि वे कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच जमीनी स्तर पर ज्यादा से ज्यादा काम करें। 

विज्ञापन


'आरोपों की राजनीति करती है कांग्रेस'
प्रधानमंत्री मोदी ने संसद में विपक्षी दलों द्वारा हंगामा करने और कार्यवाही में बाधा पहुंचाने पर चिंता जताई और कहा कि ऐसे समय में जब पूरी मानव जाति कोविड-19 महामारी संकट का सामना कर रही है, विपक्षी दलों का यह रवैया बहुत गैर जिम्मेदाराना है। पीएम ने कहा कि कांग्रेस हर जगह खत्म हो रही है, लेकिन उसको अपनी नहीं बल्कि भाजपा की ज्यादा चिंता है।  विपक्ष निराश है, इसलिए चर्चा से भाग रहे हैं।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस आरोपों की राजनीति करती है। कांग्रेस कई राज्यों में खत्म होती जा रही है, इसलिए चर्चा करने के बजाय हंगामा कर रही है। पीएम ने कहा कि असम, केरल और बंगाल हर जगह  चुनाव हार गए, फिर भी कांग्रेस की नींद नहीं खुली। उन्हें अपनी नहीं, हमारी चिंता ज्यादा है।

प्रधानमंत्री ने विपक्ष के रवैये पर व्यक्त की चिंता
बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए संसदीय कार्यमंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री ने विपक्ष के रवैये पर बहुत चिंता व्यक्त की। प्रधानमंत्री चाहते हैं कि सदन में चर्चा हो और सार्थक चर्चा हो। इसके लिए विपक्षी दलों को चर्चा में भाग लेना चाहिए।’

विज्ञापन


जोशी के मुताबिक प्रधानमंत्री ने कहा, ‘दो सालों से देश कोविड-19 महामारी से जूझ रहा है। पूरी मानव जाति इससे प्रभावित हुई है लेकिन विपक्ष का रवैया बहुत गैर जिम्मेदाराना रहा है, खासकर कांग्रेस का।’

जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री से सभी सांसदों से कोरोना रोधी टीकाकरण अभियान के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही केंद्र सरकार की गरीब कल्याण योजना का लाभ हर गरीब तक पहुंचाना सुनिश्चित करने को कहा।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों सहित विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी दलों के हंगामे के कारण सोमवार को संसद का कामकाज बाधित हुआ था। यहां तक कि हंगामे के कारण प्रधानमंत्री मंत्रिपरिषद के सदस्यों का दोनों में से किसी सदन में परिचय नहीं करा पाए। बाद में उन्हें मंत्रियों की सूची को सदन के पटल पर रखना पड़ा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें