फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durgapur Case: बंगाल में भाजपा का 'ऑपरेशन लाल मिर्च', आत्मरक्षा के लिए महिलाओं को बांटा चिली पाउडर

Tue, 14 Oct 2025 03:20 PM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

Durgapur Case: पश्चिम बंगाल भाजपा ने दुर्गापुर सामूहिक बलात्कार के विरोध में कोलकाता में महिलाओं के बीच लाल मिर्च पाउडर बांटा, जिसको पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने आत्मरक्षा के लिए बताया।
विज्ञापन
BJP Flag - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में ओडिशा की रहने वाली मेडिकल छात्रा के साथ हैवानियत की गई। इस घटना के बाद विपक्षी दल भाजपा लगातार ममता सरकार को घेरने का काम कर रहा है। इस बीच अब भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार (14 अक्तूबर) को राज्य में "बिगड़ती कानून-व्यवस्था" के बीच "आत्मरक्षा" के लिए महिलाओं के बीच लाल मिर्च पाउडर बांटा।
विज्ञापन


भाजपा ने चलाया 'ऑपरेशन लाल मिर्च'
भाजपा का अभियान, जिसे उन्होंने 'ऑपरेशन लाल मिर्च' नाम दिया, उसे कोलकाता के साल्ट लेक के एक मेट्रो स्टेशन के पास शुरू हुआ, जहां पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने महिला यात्रियों को लाल मिर्च पाउडर के पैकेट बांटे और उनको बताया कि ये आत्मरक्षा के लिए हैं।

एक महिला भाजपा कार्यकर्ता ने कहा, "हम ये पैकेट माताओं और बहनों को बांट रहे हैं, ताकि वे अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें, संदेश सरल है - हमें अपनी सुरक्षा करनी है, और जरूरत पड़ने पर लाल मिर्च पाउडर और काली मिर्च स्प्रे का इस्तेमाल करना चाहिए।"
विज्ञापन


'देर रात बाहर' वाले बयान पर सीएम बनर्जी को घेरा
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिलाओं से देर रात बाहर ना निकलने की अपील करने वाली मुख्यमंत्री की कथित टिप्पणी राज्य सरकार की उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफलता की स्वीकारती है। हालांकि सीएम बनर्जी ने स्पष्ट किया है कि उनकी टिप्पणियों को "जानबूझकर तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया"।

वहीं एक अन्य प्रदर्शनकारी ने कहा, "2025 में हम इस विचार को स्वीकार नहीं कर पाएंगे कि महिलाओं को देर रात बाहर नहीं निकलना चाहिए।" इधर, एक आईटी कर्मचारी ने कहा, "स्थिति वाकई चिंताजनक है। अगर एक महिला मुख्यमंत्री यह सुझाव दे रही हैं कि महिलाओं को देर रात बाहर नहीं निकलना चाहिए, तो हम कैसे काम करेंगे? मेरे दफ्तर का समय रात 10:30 बजे तक बढ़ जाता है, मुझे क्या करना चाहिए? ऐसे में मुख्यमंत्री को घर से काम करने की व्यवस्था करनी चाहिए।"

आपको बता दें कि पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज की 23 वर्षीय ओडिशा निवासी छात्रा के साथ उस शुक्रवार रात (10 अक्तूबर) सामूहिक दुष्कर्म किया, जब वह अपनी सहेली के साथ रात के खाने के लिए बाहर गई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें