फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूंगे-बहरे अधेड़ को 'शराबी' बताकर सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

Mon, 26 Jun 2017 04:04 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल में ही शुरू हुई कोच्चि मेट्रो की एक तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें एक अधेड़ व्यक्ति मेट्रो में सोया हुआ नजर आ रहा है। वायरल तस्वीर में व्यक्ति को शराबी बताया गया, लेकिन जब इस मामले की जांच हुई तो माजरा कुछ और ही निकला। 
विज्ञापन


दरअसल तस्वीर का कैप्शन दिया गया था कि 'Pamp in Metro' इस व्यक्ति के साथ क्या करना चाहिए, जो मलयाली लोगों का नाम खराब कर रहा है। बता दें कि केरल में शराबी व्यक्ति को पांप कहा जाता है। 

मामले की जांच में पता चला कि तस्वीर में दिख रहा व्यक्ति गूंगा और बहरा है। वह अपने भाई से मिलकर घर वापस लौट रहा था, मेट्रो में उसकी आंख लग गई। इस व्यक्ति का नाम एल्डो है, जो एर्नाकुलम जिले का रहने वाला है। एल्डो के बेटे ने बताया कि मेरे पिता इस घटना के बाद से बहुत दुखी हैं। 
विज्ञापन


केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने इस मामले पर बोला कि फेसबुक और व्हाट्सऐप जैसे सोशल प्लेटफॉर्म पर फेक न्यूज और फोटो से भरते जा रहे हैं। जो व्यक्ति इन तस्वीरों को बनाता है और जो इन्हें आगे शेयर करता है, दोनों ही दोषी हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें