फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतीश कैबिनेट में जगह नहीं मिलने पर दिल्ली पहुंचे मांझी, रामविलास पर साधा निशाना

Sat, 29 Jul 2017 10:17 PM IST
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
जीतन राम मांझी - फोटो : ani
विज्ञापन
बिहार में नीतीश कुमार मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने से पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी नाराज हैं। उन्होंने दिल्ली के बिहार निवास में डेरा डाल लिया है। वह भाजपा के केंद्रीय नेताओं से बात करेंगे। रामविलास पासवान के भाई पशुपतिनाथ पारस को मंत्री पद मिलने से जीतन राम मांझी ज्यादा नाराज हैं।
विज्ञापन


 मांझी ने रामविलास पासवान पर तंज कसते हुए कहा कि रामविलास पासवान की राजनीतिक भूख अभी गई नहीं है। मांझी ने कहा कि पासवान ने पूरे परिवार के साथ सीएम के यहां जाकर मंत्री पद की मांग की। क्या यही राजनीति रह गई है ।
  Ram V Paswan ki rajnaetik bhookh abhi nahi gayi, CM ke yahan parivar ko le ja kar maang ki; yeh aaj ki rajneeti reh gayi hai?:Jitan R Manjhi pic.twitter.com/LeG8xChfWu — ANI (@ANI_news) July 29, 2017
विज्ञापन



उनका कहना है कि उनकी पार्टी हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा भाजपा के सहयोगी दल है। क्या उनकी हैसियत रामविलास पासवान से कम है। जीतनराम मांझी की पार्टी का एक विधायक है।

बताया जा रहा है कि रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और हम के अध्यक्ष जीतनराम मांझी दोनों लालू के संपर्क में है। रालोसपा ने तो पटना में बैनर तक लगा दिया है कि अगला मुख्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा होंगे।  

दरअसल, पारस के मंत्री बनने पर हम में नाराजगी बढ़ गयी है। हम ने साफ शब्दों में कहा है कि लोजपा की तरह ही हम कोटे से भी गैर विधायक को भी मंत्री बनाया जाए। लेकिन नीतीश कुमार इस बात पर सहमत नहीं हुए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें