बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल और शीर्ष क्रम के बल्लेबाज करुण नायर के प्रभावशाली प्रदर्शन से इंडिया ए ने अफगानिस्तान ए टीम को सात विकेट से हराकर तीन देशों के टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की। मनीष पांडे्य की अगुवाई वाली टीम पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ए टीम से पराजित हो गई थी।
पहले गेंदबाजी करने का फैसला करते हुए इंडिया ए ने अफगानिस्तान ए टीम को 40.5 ओवरों में 149 पर समेट दिया। अक्षर पटेल ने छह ओवरों मेें 33 रन देकर तीन विकेट लिए। तमिलनाडु के ऑलराउंडर विजय शंकर ने 24 रन देकर तीन विकेट लिए। चहल ने दस ओवरों में 42 रन देकर दो विकेट हासिल किए।
भारत की ओर से करुण नायर ने 83 गेंदों पर 57 रन की पारी खेली। कप्तान मनीष पांड्ेय ने 52 गेंदों पर 41 रन बनाए। दोनों ने तीसरे विकेट पर 67 रन जोड़े। श्रेयस अय्यर (20) और संजू सैमसन (10) जल्द आउट हो गए थे। ऋषभ पंत ने 10 गेंदों पर 17* रन की पारी खेली।