फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में डूबा 'आधा हिंदुस्तान', गाड़ियों की रुकी रफ्तार, कई किलोमीटर लंबा जाम

Thu, 20 Jul 2017 11:57 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के कारण देश भर में बाढ़ जैसे हालात हो गए। बुधवार देर रात से दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश हो रही है। जिस कारण रोड पर पानी भर चुका है। पानी न निकलने की वजह से चारों ओर जाम लगा पड़ा है। वहीं दिल्ली एनसीआर में कई जगह रोड पर बने गड्ढों में पानी भर गया है, जिस कारण इस कई वाहन दुर्घटनाग्रत हो गए हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि देश के कई इलाकों में बीते कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिस वजह से पूरे देश में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। वहीं मौसम विभाग ने उत्तराखंड, गोवा, महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी अलर्ट जारी किया है।

बता दें मौसम विभाग ने कोंकण-गोवा और महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी। जिसमें इन क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा बारिश के संभावना जताई गई है। रिपोर्ट में कोंकण-गोवा को लाल और मध्य महाराष्ट्र को नारंगी दिखाया गया है, जिसमें बताया गया है कि जुलाई 18 से 19 तक तेज बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन


इसके साथ ही अलिबाग, भिरा, धानु, गोवा पणजी, हारनाई, मुंबई और रतनागिरी में भी तेज बारिश की संभावना जताई है। वहीं महाराष्ट्र के पुणे, अहमदनगर, जालगांव, जेऊर, कोल्हापुर, महाबालेश्वर, मालेगांव, नासिक, संगली, सतारा और सोलापुर में भी बारिश हो सकती है। 

बता दें कि 18 जुलाई की शाम को मौसम विभाग ने अपना बुलेटन जारी किया, जिसमें कई जगहों को लाल चिह्नित किया गया। वहीं जिन क्षेत्रों को नारंगी निशान लगाया गया है वहां अगले 24 घंटे में 12 सेमी तक बारिश की संभावना होती है। जबकि पीले निशान वाले जगहों पर लोगों को सचेत रहने की हिदायत दी जाती है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें