फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: शराबी शख्स ने रोका केरल हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस का काफिला, हिरासत में लिया गया आरोपी

Mon, 21 Nov 2022 01:29 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, कोच्चि

सार

केरल पुलिस ने कहा कि नशे की हालत में काफिले को रोकने के अलावा, उन्होंने मुख्य न्यायाधीश के गनमैन के साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन
केरल पुलिस - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल पुलिस ने केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एस मणिकुमार के काफिले को कथित रूप से रोकने के आरोप में एक 34 वर्षीय व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने कहा कि यह घटना रविवार देर रात हुई। उन्होंने बताया कि इडुक्की के रहने वाले तिजो को हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन


नशे में धुत्त था शख्स, चीफ जस्टिस के गनमैन के साथ भी की मारपीट
पुलिस ने कहा कि नशे की हालत में काफिले को रोकने के अलावा, उन्होंने मुख्य न्यायाधीश के गनमैन के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने आगे बताया कि हमने आईपीसी की धारा 308 सहित विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। घटना गोश्री पुलों में से एक पर रविवार रात करीब 10 बजकर 50 मिनट पर हुई। 

गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज
भारतीय दंड संहिता की धारा 308 गैर इरादतन हत्या करने के प्रयास से संबंधित है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को रविवार रात को ही वायटिला इलाके से हिरासत में ले लिया गया। प्रधान न्यायाधीश हवाईअड्डे से शहर में अपने सरकारी आवास की ओर जा रहे थे। गिरफ्तारी अभी तक दर्ज नहीं हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें