फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: पुणे में पोर्श जैसा मामला, पहले बैरिकेड से टकराया वाहन, फिर पहिया निकलकर ऑटो से भिड़ा, चार घायल

Fri, 14 Jun 2024 03:19 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

एक अधिकारी ने कहा कि यह नशे में धुत होकर गाड़ी चलाने का मामला है। चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि युवक ने वाहन पर से संतुलन खो दिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में पुणे पोर्श के बाद अब एसयूवी की घटना सामने आई है। घटना पुणे की है, जहां एक बैरिकेड से टकराने के बाद एसयूवी का पहिया निकल गया और एक ऑटो रिक्शा से टकरा गया। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए। एसयूवी एक 21 वर्षीय युवक चला रहा था, जो नशे में धुत था। पुलिस ने घटना का विवरण देते हुए  कहा कि हादसा पिंपरी चिंचवड़ इलाके के जगताप डेयरी के पास हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनकी हालत गंभीर नहीं है। 
विज्ञापन


एक अधिकारी ने कहा कि यह नशे में धुत होकर गाड़ी चलाने का मामला है। चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि युवक ने वाहन पर से संतुलन खो दिया था, जिसके कारण  बैरिकेड से टकराने के बाद वाहन का पहिया निकल गया। यह पहिया बाद में फिर एक ऑटो रिक्शा से टकरा गया, जिसमें चार लोग घायल हो गए। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

क्या है पुणे पोर्श मामला
बता दें कि यह हादसा पुणे पोर्श मामले के ठीक दो महीने बाद घटी। पुणे शहर में 18-19 मई की दरम्यानी रात को करीब तीन करोड़ रुपये की पोर्श कार को तेज गति से दौड़ाने के चक्कर में 17 साल के लड़के ने एक बाइक को टक्कर मार दी थी। गाड़ी की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक अपना संतुलन खोकर काफी दूर तक सड़क पर घिसटते चली गई, जिससे उस पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें