महाराष्ट्र के पुणे जिले के एक पुलिस अधिकारी ने खुद ही कानून की सारी सीमाएं लांघ दीं। जिले के बालेवाड़ी क्षेत्र में रविवार को एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी ने नशे की हालत में कार चलाते हुए पांच लोगों को टक्कर मार दी। इस टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।
उन्होंने कहा कि कार चालक संजय निकम (58) पर मामला दर्ज किया गया है और चतुश्रृंगी पुलिस इसकी जांच कर रही है। जोन तीन के पुलिस उपायुक्त पंकज देशमुख ने कहा, 'निकम नशे की हालत में कार चला रहा था। पहले उसने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारी और इसके बाद अन्य वाहनों को टक्कर मारी। एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।'