फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urinate in Flight: अमेरिकी एयरलाइन में यात्री ने नशे की हालत में साथी यात्री पर किया पेशाब, पुलिस ने दबोचा

Sun, 05 Mar 2023 06:16 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, नई दिल्ली

सार

चालक दल को घटना के बारे में पता चलने के बाद, उन्होंने पायलट को सूचित किया जिसने मामले की सूचना एटीसी को दी, जिसने सीआईएसएफ कर्मियों को सतर्क कर दिया, जिन्होंने आरोपी यात्री को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूयॉर्क-नई दिल्ली अमेरिकन एयरलाइंस के एक विमान में सवार एक यात्री ने नशे की हालत में अपने साथी यात्री पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना विमान संख्या AA292 में घटी। इस विमान ने न्यूयॉर्क से शुक्रवार रात 9:16 बजे उड़ान भरी थी और 14 घंटे 26 मिनट की उड़ान के बाद शनिवार रात 10:12 बजे यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाईअड्डे पर उतरी। 

विज्ञापन


हवाईअड्डे के एक सूत्र ने बताया कि आरोपी अमेरिकी विश्वविद्यालय का छात्र है। उन्होंने कहा कि छात्र के माफी मांगने के बाद पुरुष पीड़ित पुलिस को मामले की रिपोर्ट करने का इच्छुक नहीं था क्योंकि इससे उसका करियर खतरे में पड़ सकता था। हालांकि, एयरलाइन ने इसे गंभीरता से लिया और आईजीआई एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को इसकी सूचना दी।

चालक दल को बोर्ड पर घटना के बारे में पता चलने के बाद, उन्होंने पायलट को सूचित किया जिसने मामले की सूचना एटीसी को दी, जिसने सीआईएसएफ कर्मियों को सतर्क कर दिया, जिन्होंने आरोपी यात्री को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


हवाईअड्डे पर एक अन्य सूत्र ने कहा कि घटना के पता चलने के बाद सीआईएसएफ के साथ एयरलाइन की अपनी सुरक्षा टीम हरकत में आई। विमान के उतरते ही आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया गया। पुलिस संबंधित व्यक्तियों के बयान दर्ज कर रही है।

नागरिक उड्डयन नियमों के अनुसार, यदि कोई यात्री अनियंत्रित व्यवहार का दोषी पाया जाता है, तो आपराधिक कानून के तहत कार्रवाई के अलावा, उसे अपराध के स्तर के आधार पर एक विशेष समय अवधि के लिए उड़ान भरने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। पिछले कुछ महीनों में इस तरह की यह दूसरी घटना है जब एक यात्री ने नशे की हालत में अपने सहयात्री के साथ इस तरह की हरकत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें