फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Drugs Case: एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की सुरक्षा बढ़ी, हाल ही में लगाया था निगरानी का आरोप

Thu, 14 Oct 2021 11:05 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

नसीबी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े ने सोमवार को महाराष्ट्र के डीजीपी से मुलाकात की थी। वानखेड़े ने आरोप लगाया था कि मुंबई पुलिस के कुछ अधिकारी मेरा पीछा कर रहे हैं और नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन
samir wankhede ncb mumbai - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई क्रूज ड्रग्स केस की जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हाई प्रोफाइल केस की जांच कर रहे वानखेड़े ने पिछले दिनों आरोप लगाया था कि दो पुलिस वाले उन पर नजर रखे हुए हैं। वानखेड़े की सुरक्षा के नए प्रोटोकॉल के मुताबिक, एनसीबी और मुंबई पुलिस के सशस्त्र गार्ड्स को उनकी सिक्योरिटी फ्लीट में शामिल किया गया है। उनकी आधिकारिक गाड़ी को भी बदल दिया गया है।

विज्ञापन


इससे पहले एनसीबी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े ने सोमवार को महाराष्ट्र के डीजीपी से मुलाकात की थी। वानखेड़े ने आरोप लगाया था कि मुंबई पुलिस के कुछ अधिकारी मेरा पीछा कर रहे हैं और नजर रख रहे हैं। वानखेड़े, क्रूज जहाज में मिले नशीले पदार्थों के मामले की जांच कर रहे हैं, जिसमें प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी हुई है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वानखेड़े ने आरोप लगाया था कि मुंबई पुलिस के कुछ अधिकारी मेरी जासूसी कर रहे हैं। समीर वानखेड़े ने ही बीते दिनों मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज जहाज पर छापेमारी की थी। इस दौरान यहां से बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद हुए थे और आर्यन खान समेत एक दर्जन से अधिक लोगों को इस मामले में गिरफ्तार भी किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें