फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: डीआरआई ने हवाई अड्डे से 6.2 करोड़ रुपये का सोना किया जब्त, दो गिरफ्तार

Mon, 05 Jun 2023 01:25 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

खुफिया सूचना के आधार पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान से शारजाह से मुंबई पहुंचे दो यात्रियों को रोका गया। तलाशी के दौरान दोनों यात्रियों के पास से सोना बरामद किया गया। दोनों के पास से जब्त किए गए सोने की कीमत 4.94 करोड़ रुपये बताई गई। 
विज्ञापन
gold - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने दो अलग-अलग मामलों में लगभग 6.2 करोड़ रुपये मूल्य के 10 किलोग्राम से अधिक का सोना ज़ब्त किया है। इस मामले में चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


खुफिया सूचना के आधार पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान से शारजाह से मुंबई पहुंचे दो यात्रियों को रोका गया। तलाशी के दौरान दोनों यात्रियों के पास से सोना बरामद किया गया। दोनों के पास से जब्त किए गए सोने की कीमत 4.94 करोड़ रुपये बताई गई। दूसरे मामले में दुबई से आ रहे एक भारतीय नागरिक को भी 3 जून को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल (सीएसएमआई) हवाई अड्डे पर रोका गया। आरोपी की तलाशी के दौरान उसके पास से सोना जब्त किया गया। 

डीआरआई के अधिकारियों द्वारा जांच के दौरान 24 कैरेट की आठ सोने की छड़ें मिली। विभागीय अधिकारियों ने कार्रवाई के दौरान एक और साथी को पकड़ लिया। जांच के दौरान बरामद सोने की कीमत 6.2 करोड़ रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें