फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरआई की कार्रवाई: लखनऊ और मुंबई में करोड़ों का सोना जब्त, मोटर में छिपाकर लाया जा रहा था 

Tue, 10 May 2022 04:55 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ-मुंबई

सार

डीआरआई ने मुंबई और लखनऊ में लगातार दो बड़ी कार्रवाई करके सोने की तस्करी के प्रयासों को नाकाम कर दिया।  
विज्ञापन
Gold smuggling - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने पिछले हफ्ते लखनऊ और मुंबई में लगातार दो जब्ती करके हवाई मार्ग से सोने की तस्करी के प्रयासों को नाकाम कर दिया। दोनों मामलों में सोने को छिपाने का एक ही तरीका अपनाया गया था।  

विज्ञापन


वित्त मंत्रालय ने कहा कि आयातित मशीन के 2 मोटर रोटार के अंदर डिस्क के रूप में 3.10 करोड़ रुपये मूल्य का 5.8 किलोग्राम सोना छिपाया गया था। इसे मंगाने वाला दक्षिण मुंबई का निवासी है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 
 
मुंबई में इस जब्ती से एक दिन पहले 5 मई को लखनऊ में डीआरआई ने एक और बड़ी कार्रवाई की। इस मामले में भी डीआरआई ने एक आयात कार्गो को रोक दिया था और सोने की डिस्क मशीनों में छिपी हुई थी। उस मामले में 2.78 करोड़ रुपये मूल्य का 5.2 किलोग्राम सोना जब्त किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें