फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरडीओ ने किया हवा से हवा में मार करने वाली अस्त्र मिसाइल का सफल परीक्षण, देखें वीडियो

Tue, 17 Sep 2019 05:26 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अस्त्र मिसाइल को फायर करता सुखोई-30 एमकेआई विमान - फोटो : ANI
विज्ञापन

डीआरडीओ ने हवा से हवा में मार करने वाली अस्त्र मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। मिसाइल का परीक्षण सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान से किया गया था जिसने पश्चिम बंगाल में एक हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी।

विज्ञापन

 



अस्त्र मिसाइल 'बीवीआर'( बियोंड विजुअल रेंज) एयर-टू-एयर मारक क्षमता वाली मिसाइल है जिसकी रेंज 70 किलोमीटर है। अस्त्र एक ऐसी मिसाइल है जो किसी भी मौसम में इस्तेमाल की जा सकती है। इसे एक्टिव रडार टर्मिनल गाइडेंस से लैस किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
डीआरडीओ ने इस मिसाइल को मिराज-2000 एच, मिग-29, मिग-29के, मिग-21 बायसन, एलसीए तेजस और सुखोई एसयू-30 एमकेआई विमानों में लगाने के लिए विकसित किया है। इस मिसाइल में ठोस ईंधन प्रणोदक का इस्तेमाल किया गया है।

यह मिसाइल सुपर सोनिक गति से हवा में उड़ रहे किसी भी भी लक्ष्य को नेस्तनाबूत कर सकती है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें