फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DRDO: शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम का सफल परीक्षण; LCA तेजस के साथ स्वदेशी PTO की पहली उड़ान भी सफल

Tue, 14 Mar 2023 10:49 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चांदीपुर

सार

रक्षा मंत्रालय ने कहा, "मिसाइल में डुअल-बैंड आईआईआर सीकर, मिनिएचराइज्ड रिएक्शन कंट्रोल सिस्टम और इंटीग्रेटेड एवियोनिक्स सहित कई नई तकनीकें शामिल हैं। डीआरडीओ के अध्यक्ष समीर वी कामत ने भी मिसाइल के लगातार सफल उड़ान परीक्षणों से जुड़ी टीमों को बधाई दी।
विज्ञापन
VSHORADS - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने कम दूरी की शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम (VSHORADS) का लगातार दो बार सफल परीक्षण किया है। जानकारी के मुताबिक, ओडिशा के तट पर चांदीपुर के इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज में यह परीक्षण किया गया। 

विज्ञापन

 


डीआरडीओ ने भी इसके बारे में बताया।  उच्च गति वाले मानव रहित हवाई लक्ष्यों के खिलाफ यह परीक्षण किया गया। ग्राउंड-बेस्ड मैन पोर्टेबल लॉन्चर से मिसाइल का परीक्षण किया गया। इस दौरान मिसाइल ने विमान के पास आने और पीछे हटने की नकल की। डीआरडीओ ने बताया कि इसने मिशन के सभी उद्देश्यों को पूरा करते हुए सफलतापूर्वक लक्ष्यों को पूरा किया।  

इसे हैदराबाद स्थित अनुसंधान केंद्र इमारत, डीआरडीओ और अन्य भारतीय उद्यमों के समन्वित सहयोग से स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित किया गया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा, "मिसाइल में डुअल-बैंड आईआईआर सीकर, मिनिएचराइज्ड रिएक्शन कंट्रोल सिस्टम और इंटीग्रेटेड एवियोनिक्स सहित कई नई तकनीकें शामिल हैं। डीआरडीओ के अध्यक्ष समीर वी कामत ने भी मिसाइल के लगातार सफल उड़ान परीक्षणों से जुड़ी टीमों को बधाई दी।
विज्ञापन


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, जमीन से हवा में दुश्मनों के हवाई लक्ष्यों को भेदने में सक्षम इस मिसाइल का तेज गति वाले मानव रहित विमानों के साथ परीक्षण किया गया। इसने सभी मिशनों को पूरा करते हुए लक्ष्य को सफलतापूर्वक भेद दिया। वीशोराड्स नवीनतम तकनीक से युक्त एक मैन पोर्टेबल एयर डिफेंस सिस्टम (मैनपैड) है जो कम दूरी पर कम ऊंचाई वाले हवाई खतरों को बेअसर करने में सक्षम है।


 

विज्ञापन

LCA तेजस के साथ स्वदेशी पावर टेक ऑफ शाफ्ट का पहला उड़ान परीक्षण रहा सफल
लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस के साथ स्वदेशी पावर टेक ऑफ (पीटीओ) शाफ्ट का उड़ान परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया गया। यह परीक्षण मंगलवार को बंगलूरू में किया गया। गौरतलब है कि पीटीओ शाफ्ट एक महत्वपूर्ण उपकरण है, जो विमान के इंजन से गियरबॉक्स को जोड़ते हुए इसे संचालित करता है।

रक्षा मंत्रालय ने भी इसे लेकर एक बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है कि पीटीओ शाफ्ट का पहला परीक्षण एलसीए तेजस एलएसपी-3 विमान पर सफलता के साथ पूरा किया गया। बयान में कहा गया कि इस परीक्षण के साथ ही डीआरडीओ ने जटिल उच्च गति रोटर तकनीक को साकार करके एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह तकनीक केवल कुछ ही देशों के पास उपलब्ध है। पीटीओ शाफ्ट को चेन्नई स्थित कॉम्बैट व्हीकल रिसर्च व डीआरडीओ ने स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित किया है।

राजनाथ सिंह ने की तारीफ
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ की सराहना करते हुए कहा कि पीटीओ शाफ्ट का सफल परीक्षण आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक और मील का पत्थर है। डीआरडीओ के अध्यक्ष समीर वी कामत ने कहा, इस सफलता ने देश की अनुसंधान क्षमता को प्रदर्शित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें