फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bomb Threat: DRDO की लैब को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में स्टालिन के पोते का भी जिक्र; जानें क्या है मामला

Mon, 06 Apr 2026 07:39 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

बंगलूरू में डीआरडीओ से जुड़े दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया। ईमेल भेजने वाले ने धमकी में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पोते के अपहरण की बात भी लिखी थी। पुलिस और साइबर सेल इस मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
बम स्कॉड टीम और पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगलूरू में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) से जुड़े दफ्तरों को बम से उड़ाने के कई ईमेल मिले। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया। यह मामला तब और गंभीर हो गया जब ईमेल भेजने वाले ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के पोते इनबनिधि स्टालिन के अपहरण की धमकी भी दी। इनबनिधि तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन के बेटे हैं।
विज्ञापन


धमकी भरे इन संदेशों में मुख्य रूप से गैस टर्बाइन रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट (जीटीआरई) को निशाना बनाए जाने की बात कही गई थी। ईमेल में दावा किया गया कि परिसर के अंदर 13 सायनाइड गैस वाले आईईडी (आईईडी) बम रखे गए हैं। तमिल भाषा में लिखे इन ईमेल चेतावनी दी गई थी कि दोपहर 1:10 बजे एक साथ कई धमाके होंगे। हालांकि ईमेल मिलने के तुरंत बाद दफ्तरों को खाली कराया गया और सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए गए।  ईमेल भेजने वाले ने कथित तौर पर इन संदेशों में कुछ राजनीतिक और धार्मिक उद्देश्यों का भी जिक्र किया था।

ये भी पढ़ें: प्लास्टिक पैकिंग पर चेतावनी जरूरी: सुप्रीम कोर्ट का मद्रास हाई कोर्ट के आदेश में दखल से इनकार, कहा- गलत नहीं
विज्ञापन


पुलिस को रूटीन ईमेल जांच के दौरान इन धमकियों के बारे में पता चला था। इसके बाद स्थानीय पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने प्रभावित ठिकानों की पूरी जांच की। हालांकि, अब तक की तलाशी में कोई भी विस्फोटक बरामद नहीं हुआ है। एहतियात के तौर पर इलाके के सभी संवेदनशील रक्षा संस्थानों की सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एक ही ईमेल आईडी से अलग-अलग तारीखों पर कम से कम आठ ईमेल भेजे गए हैं। फिलहाल साइबर क्राइम यूनिट और अन्य एजेंसियां ईमेल भेजने वाले का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं। वे यह भी जांच रहे हैं कि ईमेल भेजने वाले का उद्देश्य क्या था?

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें