फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ रघुराम पिलारिसेटी को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के विशेष नववर्ष सम्मान से किया जाएगा सम्मानित  

Fri, 01 Jan 2021 03:13 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, हैदराबाद
विज्ञापन
रघु राम पिल्लारीसेट्टी - फोटो : twitter
विज्ञापन

प्रख्यात सर्जन डॉ रघुराम पिलारिसेटी को 2021 के ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के विशेष नव वर्ष सम्मान से नवाजा जाएगा। इस सम्मान की शुरुआत 1917 में किंग जॉर्ज पंचम ने की थी। यह दुनिया के सर्वाधिक प्रतिष्ठित पुरस्कारों में शामिल है।

विज्ञापन


डॉ रघुराम का नाम लंदन गैजेट में छपा है जिसे बृहस्पतिवार को केआईएमएस अस्पताल ने जारी किया। 55 वर्षीय रघुराम केआईएमएस अस्पताल में निदेशक हैं। वे भारत के 100 वर्ष के इतिहास में यह पुरस्कार पाने वाले सबसे युवा डॉक्टर हैं। यह ब्रिटेन के शाही परिवार का दूसरा सर्वोच्च पुरस्कार है।

यह पुरस्कार स्तन कैंसर और भारत व ब्रिटेन के बीच सर्जिकल शिक्षा में सुधार के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले डॉक्टर को दिया जाता है। डॉ रघुराम ने इस मौके पर कहा कि पुरस्कार प्राप्त करने की जानकारी से अभिभूत हूं। खुशी जाहिर करने के लिए शब्द नहीं है। मैं इस सम्मान के लिए महारानी एलिजाबेथ का आभार व्यक्त करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें