फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षवर्धन की अध्यक्षता में मंत्रियों की हुई बैठक, मंत्री ने कहा- 58 प्रतिशत हुई ठीक होने की दर

Sat, 27 Jun 2020 01:55 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डॉक्टर हर्षवर्धन - फोटो : ANI
विज्ञापन

कोविड-19 पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मंत्रियों के समूह की बैठक हुई। इस बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद थे। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हमारी ठीक होने की दर 58 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गई है और लगभग तीन लाख लोग कोविड-19 से ठीक हो गए हैं। हमारी मृत्यु दर 3 प्रतिशत के पास है जो बहुत कम है। हमारी डबलिंग दर (मामले दोगुने होने की दर) कम होकर 19 दिनों के करीब हो गई है, जो लॉकडाउन से पहले तीन दिन थी।

विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें