फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में जरूरतमंदों को रक्त के लिए स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने लॉन्च किया 'ई ब्लड सर्विस एप'

Thu, 25 Jun 2020 12:45 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन - फोटो : ANI
विज्ञापन

कोरोना वायरस महामारी के बीच जरूरतमंद लोगों को खून की कमी से बचाने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने 'इंडियन रेड क्रॉस सोसाएटी' की पहल के तहत 'ई ब्लड सर्विस एप' को लॉन्च किया है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने एप को लॉन्च करते हुए कहा कि जिन लोगों को रक्त की जरूरत होगी, वे खुद को एप पर पंजीकृत कर सकते हैं। इससे उन्हें पता चल जाएगा कि रक्त कहां मिल सकता है। उन्होंने कहा कि इस एप की मदद से लोग चार यूनिट तक खून की मांग कर सकते हैं। 



हर्षवर्धन ने कहा कि रेड क्रॉस सोसाएटी के ब्लड बैंक 12 घंटे तक उनका इंतजार करेंगे। इस दौरान रक्तदान करने वाले लोग वहां जाकर अपने रक्त को दान भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें