डॉ आलोक मोहन को कर्नाटक का नया डीजीपी नियुक्त किया गया है। इनको पुलिस महानिदेशक और कमांडेंट जनरल, होम गार्ड्स को कर्नाटक राज्य के पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक (पुलिस बल प्रमुख) के पद के साथ-साथ अध्यक्ष, कर्नाटक राज्य पुलिस आवास निगम, बेंगलुरु के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
अमरदीप सिंह औजला एमजीएस नियुक्त
चिनार कॉर्प्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप सिंह औजला को भारतीय सेना का नया मास्टर जनरल सस्टेनेंस (एमजीएस) नियुक्त किया गया है। सेना के अधिकारियों ने कहा कि औजला को नए एमजीएस के रूप में नियुक्त किया गया है और वह सेना प्रमुख के आठ प्रमुख स्टाफ अधिकारियों में से एक होंगे।
औजला पिछले साल मई से चिनार कॉर्प्स को संभाल रहे हैं और एलओसी और वहां की आंतरिक सुरक्षा स्थिति को सुरक्षित रखने में बड़े पैमाने पर शामिल रहे हैं. बता दें कि राजपूताना राइफल्स रेजिमेंट में कमीशन,अमरदीप सिंह औजला दिसंबर 1987 में सेना में शामिल हुए।
औजला ने कश्मीर घाटी में तीन कार्यकालों का परिचालन कार्यकाल पूरा किया है, जिसमें एक कश्मीर में कंपनी कमांडर के रूप में, उत्तरी कश्मीर में प्रतिष्ठित 268 इन्फैंट्री ब्रिगेड और नियंत्रण रेखा के साथ 28 इन्फैंट्री डिवीजन) शामिल हैं।