सेवानिवृत्त हाईकोर्ट जज के खिलाफ पुत्रवधू की शिकायत के बाद दर्ज हुए दहेज प्रताड़ना मामले में महिला संगठनों ने उनके घर धरना देकर गिरफ्तारी की मांग की है। महिलाओं के साथ जज की पुत्रवधू भी शामिल रही।
महिलाओं ने ‘हमें न्याय चाहिए’ और ‘पुत्रवधू को उसके बच्चे सौंपिए’ लिखी हुई तख्तियां लहराईं। जज की पुत्रवधू ने बताया कि उसके साढ़े तीन साल और 18 माह के दो बच्चे हैं, जिनसे वह मिलना चाहती है।
गौरतलब है कि जज, उनकी पत्नी और बेटे के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 498 ए और दहेज निषेध अधिनियन के तहत मामला दर्ज किया गया था।