फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर वीडियो देखने पर पड़ी थी मां की डांट, 14 साल की लड़की ने दे दी जान

Wed, 16 Jan 2019 09:12 PM IST
Avdhesh Kumar भाषा, मुंबई
विज्ञापन
suicide
विज्ञापन
मोबाइल पर वीडियो देखने को लेकर मां की डांट से आहत होकर कथित रूप से खुदकुशी की कोशिश करने वाली नाबालिग लड़की की मुंबई के एक अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को बताया कि मध्य मुंबई के भोईवाडा की रहने वाली इस लड़की ने तीन दिन तक मौत से जद्दोजहद की। पुलिस ने नाबालिग होने की वजह से लड़की का नाम नहीं बताया।
विज्ञापन


परिवार के मुताबिक, लड़की फोन से चिपकी रहती थी और वीडियो देखने के साथ-साथ वीडियो भी अपलोड किया करती थी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले बृहस्पतिवार को उसकी मां ने हर वक्त मोबाइल पर वीडियो देखने के लिए उसे डांट लगाई थी। मां की डांट के बाद वह काफी आहत हो गई और बाथरूम में चली गई।

जब बहुत देर तक वह बाहर नहीं आई तो परिवार के सदस्यों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ दिया। वह उन्हें छत से लटकी मिली। उसकी सांसे चल रही थीं। अधिकारी ने बताया कि उसे फौरन सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने रविवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मामले की तहकीकात जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें