फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूरदर्शन ने दी सफाई, त्रिपुरा CM की स्पीच न ब्रॉडकास्ट करने के आरोप को नकारा

Wed, 16 Aug 2017 06:25 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार - फोटो : PTI
विज्ञापन
दूरदर्शन ने कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार का भाषण ब्रॉडकास्ट न करने का आरोप का खण्डन किया है। 
विज्ञापन

बताते चलें कि मंगलवार को देश स्वतंत्रता दिवस की 70वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया ने दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार का भाषण ब्रॉडकास्ट न करने का आरोप लगाया था। #Doordarshan refutes allegations of 'blacking out' Independence Day speech of Tripura CM

Read @ANI story -> https://t.co/T6CANk6Sz2 pic.twitter.com/VkFdeJUMJA — ANI Digital (@ani_digital) 16 August 2017

 इस मामले पार्टी ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिए जाने की डिमांड उठाई थी। इसके अलावा पार्टी की ओर से ट्वीट में कहा गया था कि क्या यही सहकारी संघवाद है जिसकी बात पीएम मोदी करते रहते हैं।   
विज्ञापन
Doordarshan Refuses to Broadcast Tripura CM Manik Sarkar's Speech. Is this the Cooperative Federalism that PM Modi Talks About? Shame! pic.twitter.com/euuhRd18zc — CPI (M) (@cpimspeak) August 15, 2017
मामले को लेकर मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य सीताराम येचुरी ने भी बीजेपी पर हमला बोला था।  उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि दूरदर्शन बीजेपी और आरएसएस की प्रॉपर्टी नहीं है कि वह त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के भाषण को ब्रॉडकास्ट न करे। उन्होंने आगे कहा कि ऐसा करना पूरी तरह से अलोकतांत्रित और गैरकानूनी है।  Doordarshan is not the private property of the BJP or the RSS. Its refusal to broadcast Tripura CM's speech is undemocratic and illegal. https://t.co/mGnbn4gMOP — Sitaram Yechury (@SitaramYechury) August 15, 2017
गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस की 71 वर्षगांठ के मौके पर त्रिपुरा के सीएम माणिक सरकार ने अपनी स्पीच में कहा था कि भारतीयों को 70 साल पहले आजादी मिली थी, लेकिन उसके बाद से सरकार में रहे दलों के दोषपूर्ण व्यवहार की वजह से आर्थिक आजादी नहीं मिल पाई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें