फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में डोर टू डोर सर्वे मरीजों के लिए होगा फायदेमंद: डॉ. कक्कड़

Fri, 20 Nov 2020 11:47 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डॉ. अतुल कक्कड़, सर गंगा राम अस्पताल - फोटो : ani
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों में दिल्ली में कोरोना के मामलों में काफी इजाफा हुआ है। पिछले कुछ दिनों से मौत का आंकड़ा अचानक बढ़ गया है। दो दिन पहले ही रिकॉर्ड 131 मरीजों की मौत हो गई थी।  

विज्ञापन


इसी के मद्देनजर सर गंगा राम अस्पताल के वरिष्ठ डॉ. अतुल कक्कड़ का कहना है कि दिल्ली में डोर टू डोर सर्वे मरीजों के लिए फायदेमंद होने जा रहा है। इससे पता चलेगा कि पहले से किन मरीजों को दूसरी बीमारियां हैं साथ ही बुजुर्ग मरीजों का भी पता लगाने में मदद मिलेगी।
 



स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक,कुल संक्रमितों की संख्या 5,17,238 हो गई है। इनमें से 4,68,143  स्वस्थ हो चुके हैं। अबतक कुल 8159 लोगों की मौत हो चुकी है। मृत्यु दर बढ़कर 1.58 फीसदी और संक्रमण दर 9.05% हो गई है। दिल्ली में संक्रमण के 40,936 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 24,042 मरीजों का घर पर इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन


अस्पतालों में 9494 मरीज भर्ती हैं। वहीं, कोविड केयर केंद्र में 584 और स्वास्थ्य केंद्र में 211 मरीज भर्ती हैं। शुक्रवार को कुल 62425 सैंपल की जांच की गई। इसमें 23507 आरटी-पीसीआर जांच और 38918  एंटीजन जांच रही। इस दिन की संक्रमण दर घटकर 10.59 % रही। अब तक 5717716 लोगों की जांच हो चुकी है। प्रति 10 लाख की आबादी पर 3 लाख से अधिक लोगों के टेस्ट किए जा रहे हैं है। कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 4560 हो चुकी है। 

कोरोना के प्रति जागरूकता फैलाने में सहयोग के लिए मुख्यमंत्री ने की धार्मिक संस्थाओं के प्रमुख से बात की
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कई धार्मिक संस्थाओं को आगे आकर लोगों में मास्क पहनने की जागरूकता फैलाने में सहयोग की अपील की। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मैनें अभी राधा स्वामी सत्संग ब्यास के बाबा जी से फोन पर बात की है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि वे दिल्ली में कोरोना की स्थिति से निपटने के लिए पूरी मदद करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें