फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid-19: दिल्ली का वीडियो दिखाकर मुंबईवासियों को दी जा रही चेतावनी

Fri, 20 Nov 2020 10:36 PM IST
गौरव पाण्डेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोविड-19 का उग्र रूप देख चुकी मुंबई दोबारा परेशान है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) आयुक्त आईएस चहल ने दिल्ली में कोरोना संक्रमण से बिगड़ती हालात का एक वीडियो शेयर कर मुंबईवासियों को चेतावनी दी है कि वे लापरवाह न रहें। इसे एक संदेश के रूप में प्रसारित किया जा रहा है और बताया जा रहा है कि दिल्ली की स्थिति कितनी चिंताजनक और खराब है।

विज्ञापन


बीएमसी आयुक्त ने दिल्ली में कोरोना से मृत एक व्यक्ति के शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर आए शहीद भगत सिंह ट्रस्ट के दो स्वयंसेवकों का वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो दीपावाली के बाद का है। वीडियो में दोनों स्वयंसेवक कह रहे हैं कि दीपावली के बाद दिल्ली में कोरोना की स्थिति काफी गंभीर हो गई है।


वीडियो में कहा जा रहा है कि इलाज के लिए मरीजों को अस्पतालों में बेड नहीं मिल रहे हैं। दिल्ली की स्थिति कुछ ऐसी हो गई है जैसी कुछ महीने पहले जो स्थिति इटली की थी। कोरोना से मरने वालों का हॉस्पिटल का आंकड़ा सिर्फ बाहर आ रहा है। लेकिन, घरों में जो लोग क्वारंटीन हुए, उनमें से काफी लोगों की मौत हो गई है। वह आंकड़ा सामने नहीं आ रहा है। दिल्ली की स्थिति काफी भयावह है।
विज्ञापन


इस वीडियो के माध्यम से बीएमसी आयुक्त चहल ने मुंबईवासियों को सावधान किया है। चहल ने कहा कि दिल्ली की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। इसलिए मुंबईवासियों को खुद को सुरक्षित रखना है। जब तक वैक्सीन नहीं आती तब तक नो मास्क, नो एंट्री का मंत्र ही सभी को कोरोना से बचा सकता है। इसलिए कहीं बाहर निकलने से पहले मास्क जरूर लगाएं। इससे आप और आप का परिवार सुरक्षित रहेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें