अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में कई मस्जिदों को धमकी भरे पत्र मिले हैं, जिसमें मुसलमानों के नरसंहार की बात कही गई है और नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ की गई है। इस हफ्ते कैलिफोर्निया की कई मस्जिदों के पास ये पत्र भेजे जाने के बाद काउंसिल ऑन अमेरिकन-इस्लामिक रिलेशंस (सीएआईआर) ने स्थानीय मस्जिदों के लिए पुलिस सुरक्षा बढ़ाने का आह्वान किया है।
सीएआईआर की लॉस एंजिलिस शाखा ने एक बयान में कहा कि इस्लामिक सेंटर ऑफ लांग बीच और इस्लामिक सेंटर ऑफ क्लेयरमांट को पत्र भेजे गए हैं। इसी तरह के पत्र के सन जोंस स्थित एवरग्रीन इस्लामिक सेंटर को भी इसी तरह का पत्र भेजा गया है। लॉस एंजिलिस टाइम्स के अनुसार हाथ से लिखे पत्र को ‘शैतान के बच्चों’ कहकर संबोधित किया गया है और मुसलमानों को नीच और गंदा करार दिया है।