फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिदेल कास्त्रो के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होंगी उनकी बहन

Sun, 27 Nov 2016 08:48 PM IST
एजेंसी/ मियामी
विज्ञापन
जुआनिता कास्त्रो - फोटो : reuters
विज्ञापन
साम्राज्यवाद और पूंजीवाद के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ने वाले फिदेल कास्त्रो की बहन जुआनिता कास्त्रो उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होंगी। जुआनिता कास्त्रो 1964 से अमेरिका के मियामी में रह रही हैं। 
विज्ञापन


शनिवार को अल न्यूएवो हेराल्ड अखबार से बातचीत में जुआनिता ने कहा, ‘अफवाह चल रही है कि मैं अपने भाई फिदेल कास्त्रो के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए क्यूबा जा रही हूं। मैं स्पष्ट करना चाहती हूं कि मैं कभी लौटकर क्यूबा नहीं गई और वहां जाने की मेरी कोई योजना भी नहीं है।’ वहीं, आधी सदी तक अमेरिका से लोहा लेने वाले फिदेल कास्त्रो की मौत के बाद से क्यूबा शोक में डूबा हुआ। देशवासी नम आंखों से अपने क्रांतिकारी नेता फिदेल को अंतिम विदाई देने की तैयारी कर रहे हैं। 
विज्ञापन

'मैंने ऐसे शख्स को खो दिया, जिससे मेरा खून का रिश्ता था'

जुआनिता कास्त्रो - फोटो : reuters
जुआनिता ने यह भी कहा कि वह किसी शख्स की मौत का न तो जश्न मना रही हैं और न ही उस शख्स के लिए ऐसा करेंगी, जो उनके परिवार के नाम से ताल्लुक रखता है। उन्होंने कहा, ‘फिदेल कास्त्रो की बहन के रूप में मैंने ऐसे शख्स को खो दिया, जिससे मेरा खून का रिश्ता था।’ फिदेल कास्त्रो सात भाई-बहन थे। 1933 में जन्मीं जुआनिता कास्त्रो अपने भाई फिदेल कास्त्रो के कम्यूनिस्ट शासन का विरोध करने वाली परिवार की इकलौती शख्स थीं। 

कहा जाता है कि फिदेल को सत्ता से बाहर करने के लिए जुआनिता ने सीआईए की मदद भी की थी। इसके अलावा फिदेल की मौत की घोषणा के बाद मियामी में लोगों ने रात भर जश्न मनाया और पार्टियां की। शुक्रवार को क्यूबा के राष्ट्रपति 85 वर्षीय राउल कास्त्रो ने रुंधे गले से सरकारी टेलीविजन पर अपने बड़े भाई फिदेल कास्त्रो की मौत की घोषणा की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें