अमेरिका में महंगाई को लेकर लगातार चर्चा है। इसी बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने मजबूत डॉलर को इसकी बड़ी वजहों से जोड़ा। दावा किया कि मजबूत डॉलर से महंगाई नहीं होती। वहीं, उन्होंने ईरान की अर्थव्यवस्था को बेहद खराब बताया। होर्मुज से तेल की सप्लाई को लेकर भी ट्रंप ने बड़ा बयान दिया। ट्रंप ने अमेरिका की महंगाई, ईरान और होर्मुज को लेकर क्या-क्या कहा? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...
पिछले कई महीनों से लगातार अमेरिका में महंगाई बढ़ती नजर आ रही थी। हालांकि, रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया कि महंगाई कम तो हुई है, लेकिन खत्म नहीं हुई है। अगस्त के आंकड़े कछ दिन पहले ही आए। इसमें बताया गया कि थोड़ी बढ़ोतरी जरूर दर्ज की गई है, लेकिन यह विश्लेषकों के अनुमानों से कम रही है। इसी बीच ट्रंप से अमेरिका में बढ़ती हुई महंगाई पर सवाल पूछा गया। उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास इस समय बहुत मजबूत डॉलर है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने मजबूत डॉलर को कई तरह से फायदेमंद बताया। ट्रंप के अनुसार मजबूत डॉलर देश को आर्थिक मजबूती देता है। उन्होंने खास तौर पर महंगाई का जिक्र करते हुए कहा कि मजबूत डॉलर से महंगाई नहीं होती। उनका कहना था कि मजबूत मुद्रा का सीधा फायदा अर्थव्यवस्था को मिलता है और इससे कीमतों पर दबाव कम रखने में मदद मिलती है। ट्रंप ने अपने बयान में मजबूत डॉलर को अमेरिकी अर्थव्यवस्था की मौजूदा स्थिति से जोड़कर पेश किया।
#WATCH | US President Donald Trump says, "... Iran is doing very poorly. Their economy is gone. They have inflation of almost 300%. Their oil minister just quit. He said, 'We have no economy. We have no oil. We have nothing.' The Hormuz Strait: tremendous amounts of millions of barrels of oil have been delivered just over the last couple of days. We're getting it through at levels that were now even and sometimes exceeding prior to the war." (Source: US Network Pool Via Reuters)
ईरान की अर्थव्यवस्था को लेकर ट्रंप ने क्या दावा किया?
ट्रंप ने ईरान की अर्थव्यवस्था को लेकर काफी गंभीर दावा किया। उन्होंने कहा कि ईरान बहुत खराब स्थिति में है और उसकी अर्थव्यवस्था खत्म हो चुकी है। ट्रंप ने ईरान में करीब 300 प्रतिशत महंगाई होने का दावा किया। उन्होंने ईरान के तेल क्षेत्र का भी जिक्र किया और कहा कि वहां की स्थिति ठीक नहीं है। ट्रंप ने ईरान के तेल मंत्री के इस्तीफे का भी उल्लेख किया। उनके मुताबिक तेल मंत्री ने कहा था कि देश के पास अर्थव्यवस्था नहीं है, तेल नहीं है और कुछ भी नहीं है। ट्रंप ने इन बातों का इस्तेमाल ईरान की आर्थिक स्थिति को बेहद कमजोर बताने के लिए किया।
होर्मुज से तेल की सप्लाई को लेकर ट्रंप ने क्या कहा?
ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल की आवाजाही को लेकर भी दावा किया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में होर्मुज के रास्ते बड़ी मात्रा में तेल पहुंचाया गया है। ट्रंप के मुताबिक तेल की आपूर्ति अब उस स्तर तक पहुंच गई है, जो युद्ध से पहले की स्थिति के बराबर है और कुछ समय तो उससे भी ज्यादा हो रही है। उन्होंने कहा कि लाखों बैरल तेल की आपूर्ति पिछले कुछ दिनों में हुई है। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब उन्होंने होर्मुज के रास्ते तेल की आवाजाही का उल्लेख करते हुए मौजूदा आपूर्ति स्तर को युद्ध से पहले के स्तर से जोड़ा है।